Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-09-17 03:47:57
मुंबई। अब भारत
बिल पेमेंट सिस्टम (Bharat Bill Payment System) से घर बैठे हर
बिल जमा करने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को भारत बिल पेमेंट सिस्टम
(बीबीपीएस) का दायरा बढ़ाने की घोषणा की। अब इस प्रणाली के तहत बार-बार चुकाये
जाने वाले सभी बिलों का भुगतान किया जा सकेगा। इनमें स्कूल फीस, बीमा प्रीमियम और निगम कर भी शामिल हैं।
अभी तक 5
श्रेणियों में ही थी अनुमति
अभी तक बीबीपीएस
के जरिये सिर्फ 5 श्रेणियों डायरेक्ट टु होम (DTH), बिजली, गैस, दूरसंचार और पानी के
बिलों के भुगतान को मंजूरी मिली हुई थी। रिजर्व बैंक ने एक सर्कुलर में कहा कि
बीबीपीएस का दायरा बढ़ाते हुए इसमें सभी श्रेणियों के बिलों के भुगतान (प्रीपेड
रिचार्ज को छोड़कर) को शामिल किया गया है।
एनपीसीआई के तहत
काम करता है भारत बिल पे
बीबीपीएस नेशनल
पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) के तहत काम करता है। बीबीपीएस की वेबसाइट
के अनुसार इस सुविधा का विस्तार कर इसमें बार बार चुकाये जाने वाले अन्य बिलों
मसलन बीमा प्रीमियम, म्यूचुअल फंड, स्कूल फीस, ईएमआई और निगम करों को शामिल किया गया है। रिजर्व बैंक के इस फैसले से भारत
बिल पे का प्रयोग करने वालों की संख्या बढ़ेगी और इससे उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाने
में भी मदद मिलेगी।
कमाई करो कोट