Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-09-15 06:14:13
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में विदर्भ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के 65वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस बीच उन्होंने उद्योगों के कठिन दौर से गुजरने की बात को स्वीकारते हुए कहा कि मुझे पता है कि ये परिस्थिति उद्योग के लिए अनुकूल नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा दिल छोटा न करें। यह समय जल्द बीत जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास दर को बढ़ाने की कोशिशों में लगी हुई है और मुझे लगता है कि हम जल्द ही सबसे तेज इकोनॉमी बन जाएंगे।
कभी-कभी उद्योगों को परेशानी उठानी पड़ती है
गडकरी ने कहा, हाल ही में मैंने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के एक सम्मेलन में उत्पादकों से मुलाकात की। वे सभी थोड़ा परेशान थे। इस पर मैंने उनसे कहा कि कभी खुशी होती है, कभी गम होता है। कभी आप सफल होते हैं, कभी असफल। जीवन एक चक्र की तरह है। इसी तरह वैश्विक अर्थव्यवस्था भी है। डिमांड और सप्लाई, बिजनेस साइकिल में आपको कभी-कभी थोड़ी परेशानी आती है। यहां तक की पूरा विश्व इस समस्या से जूझ रहा है। इसलिए निराश न हों।
गडकरी ने सबसे पहले मानी थी ऑटो सेक्टर में मंदी की बात
इससे पहले गडकरी ने सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के सालाना कन्वेंशन में ऑटो सेक्टर में मंदी पर बात की थी। उन्होंने माना था कि वाहन उद्योग अभी समस्या के दौर में है। गडकरी ने सलाह दी थी कि उत्पादक निर्यात बढ़ाकर घरेलू बाजार में कम हुई बिक्री की भरपाई कर सकते हैं। उन्होंने उद्योगों को सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।
कमाई करो कोट