जानिए आप कैसे 10 साल में बना लेंगे 1 करोड़ का फंड, 5 लाख से शुरू करें निवेश

Category : मनी टिप्स | Sub Category : सेविंग Posted on 2019-09-14 10:00:57


जानिए आप कैसे 10 साल में बना लेंगे 1 करोड़ का फंड, 5 लाख से शुरू करें निवेश

जानिए आप कैसे 10 साल में बना लेंगे 1 करोड़ का फंड, 5 लाख से शुरू करें निवेश

करोड़पति बनाना आज कल बहुत मुश्किल नहीं रहा. बस आप सही तरीके से आपने पैसे का निवेश करें.
आम तौर पर लोग ये नहीं समझ पते कि हम कहाँ और कैसे अपने पैसे का निवेश करें ताकि हमें अच्छा रिटर्न मिल सके, तो आइये ऐसे ही एक ऐसे निवेश के बारे में जानते हैं


आप 5 और 20 का फॉर्मूला समझ कर 10 साल में 1 करोड़ का फंड बना सकते हैं। इसके लिए आपको एकमुश्‍त 5 लाख रुपए इक्विटी म्‍युचुअल फंड में निवेश करना होगा। इसके साथ ही आपको सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान यानी SIP में 20 हजार रुपए मंथली निवेश करना होगा। अगर आप अगले 10 साल तक एसआईपी में 15 फीसदी निवेश बढ़ाते रहते हैं और आपके निवेश पर सालाना 15 फीसदी रिटर्न मिलता है तो आप 10 साल में 1 करोड़ रुपए का फंड बना लेंगे। म्‍युचुअल फंड में एकमुश्‍त या एसआईपी के जरिए निवेश करने से पहले आपको यह ध्‍यान रखना होगा कि म्‍युचुअल फंड में रिटर्न की गारंटी नहीं होती और इस पर रिटर्न इस बात पर निर्भर करता है कि शेयर बाजार का प्रदर्शन कैसा रहता है।

कैसे बन जाएगा 10 साल में 1 करोड़ का फंड

-म्‍युचुअल फंड में एकमुश्त 5 लाख का निवेश करें।

-इसके साथ एसआईपी में 20,000 रुपए हर माह निवेश करें। पहले साल के अंत तक आप कुल 2.4 लाख रुपए निवेश कर चुके होंगे।

-एसआईपी में अपना निवेश हर साल 15 फीसदी बढ़ाते रहें।

-अगर आपके निवेश पर 14 से 16 फीसदी की रेंज में सालाना रिटर्न मिलता है तो आप 10 साल में 1 करोड़ का फंड बना लेंगे।

Leave a Comment: