होंडा का BS VI Honda Activa 125 Fi लॉन्च, 67490 रुपये है कीमत

Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Auto Posted on 2019-09-11 13:34:18


होंडा का BS VI Honda Activa 125 Fi लॉन्च, 67490 रुपये है कीमत

-Honda Activa 125 Fi लॉन्च, 67490 रुपये है कीमत
-बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाला देश का पहला स्कूटर
-पुराने मॉडल से 13 फीसदी ज्यादा है नए स्कूटर की माइलेज


होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने BS-VI Honda Activa 125 Fi को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर को इस साल जून में अनवील किया गया था। नए BS-VI Honda Activa 125 Fi की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 67490 रुपये रखी गई है, जो इसके BS-IV वर्जन से ज्यादा है। स्कूटर तीन वेरिएंट्स स्टैंडर्ड, अलॉय और डीलक्स में उपलब्ध होगा। नए होंडा एक्टिवा की डिलीवरी 28 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

BS-VI Activa 125 6 साल की वारंटी के साथ पेश किया गया है। इसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 3 साल का ऑप्शनल एक्सटेंशन शामिल है। नए फीचर्स की बात करें तो अपडेटेड Activa 125 में दो सेगमेंट फर्स्ट फीचर दिए गए हैं। पहला इंजन इनहिबिटर के साथ साइड स्टैंड इंडिकेटर है, जो स्टैंड डाउन होने पर स्कूटर को स्टार्ट होने से रोकता है। दूसरा फीचर साइलेंट स्टार्टर मोटर है।

इंजन

नए BS-VI Activa 125 में इंजन पहले के समान ही है, हालांकि अब यह ज्यादा क्लीन एमिशन वाला है। इंजन 125cc सिंगल सिलिंडर यूनिट होगी। यह इंजन 8.3 एचपी पावर और 10.5 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। साथ में होंडा eSP (इनहैंस्ड स्मार्ट पावर) टेक्नोलॉजी दिया गया है। इसमें आइडल स्टार्ट स्टॉप सिस्टम है, जो इंजन के बहुत देर तक निष्क्रिय रहने की स्थिति में पावर कट कर देता है। इसके अलावा इंजन फ्यूल इंजेक्टेड होगा, जिसके चलते एक्टिवा भारत में दूसरा ऐसा स्कूटर है जिसमें FI tech है। यह फीचर सबसे पहले हीरो मैस्ट्रो एज में ​मिला था।

6 रंगों में होगा उपलब्ध
BS-VI Activa 125 में 5 इन 1 फंक्शनल स्विच, पास बाई स्विच, फ्रंट ग्लव बॉक्स, डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रमेंट क्लस्टर आदि भी हैं। स्टाइलिंग की बात करें तो नए BS-VI Honda Activa 125 में कुछ माइनर बदलाव हुए हैं। इनमें रिस्टाइल्ड LED पोजिशन लैंप्स शामिल हैं। स्कूटर को 6 रंगों- रीबल रेड मैटेलिक, ब्लैक, हैवी ग्रे मैटेलिक, मिडनाइट ब्लू मैटेलिक, पर्ल प्रीशियस व्हाइट, मैजेस्टिक ब्राउन मैटेलिक में पेश किया गया है। Activa 125 Fi में 18 लीटर अंडर सीट स्टोरेज दिया गया है।

Leave a Comment: