Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Mobile Posted on 2019-09-10 07:02:12
ऐप्पल आज तीन फोन एक साथ लॉन्च करने जा रहा है, जो हैं iPhone 11, iPhone 11 Pro, and iPhone 11 Pro Max दुनिया भर में ऐप्पल फोन ने अपनी एक अलग पहचान कायम की है। इस बार ऐप्पल अपने फोन को कई कलर में लेकर आया है।
ऐप्पल का ये इवेंट कार्यक्रम कैलीफोर्निया स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर स्टीव जॉब्स थियेटर में होगा। अगर इसे भारतीय समय के के हिसाब से देखा जाए तो ये रात 10 बजे शुरू होगा। अगर आप भी इस इवेंट में लाइव शिरकत करना चाहते हैं तो कंपनी की वेबसाइट के साथ साथ यूट्यूब पर भी देख सकते हैं, क्योंकि कंपनी पहली बार इसे यू्ट्यूब पर भी लाइव स्ट्रीम करेगी।
इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आप नीचे दिए गए यूट्यूब पेज पर भी देख सकते हैं।
इसके साथ साथ यह ऐप्पल के पेज पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसे https://www.apple.com/apple-events/ पर भी देखा जा सकता है। जो लोग इवेंट को iPhone, iPod or iPod Touch पर देखना चाहते हैं उनके पास iOS 10 होना ज़रूरी है। लेकिन ये लिंक सिर्फ सफारी ब्राउज़र में ही खोलकर आप देख सकते हैं।
इस इवेंट को माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउज़र का उपयोग करके विंडो 10 ब्राउज़र पर भी देखा जा सकता है। यह गूगल क्रोम और फायरफॉक्स वेब ब्राउज़र का प्रयोग करके भी देखा जा सकता है। और अगर आपके पास ऐप्पल टीवी है तो ऐप्पल इवेंट ऐप डाउनलोड करके भी देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास सेकेंड जेनेरेशन या इससे ऊपर की ऐप्पल टीवी होनी चाहिए।
कमाई करो कोट