JioFibre के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन, आज होने जा रहा लॉन्च

Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Mobile Posted on 2019-09-05 04:54:32


JioFibre के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन, आज होने जा रहा लॉन्च

 

नई दिल्ली। आज 5 सितंबर को रिलायंस जियो (Reliance Jio) की अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस जियो फाइबर (JioFibre) लॉन्च होने जा रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अपनी 42वीं सालाना आम बैठक में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया था कि JioFibre प्लान ग्लोबल रेट के मुकाबले 10 गुना सस्ता होगा।

700 रुपये का है शुरुआती प्लान

JioFibre सिंपल टैरिफ प्लान 700 रुपये से 10,000 रुपये प्रति माह के बीच उपलब्ध होंगे। वैसे तो JioFibre को लेकर फुल डिटेल सर्विस लॉन्च होने के बाद सामने आएंगी लेकिन AGM में कुछ डिटेल का खुलासा किया गया था

सिर्फ सर्विस के लिए करें भुगतान

-JioFibre कस्टमर्स को सिर्फ एक सर्विस के लिए भुगतान करना होगा। इंटरनेशनल कॉल के लिए सबसे कम फिक्स्ड लाइन रेट होंगे।

-अमेरिका और कनाडा के लिए इंटरनेशनल कॉलिंग पैक 500 रुपये प्रति माह होगा। JioFibre में 100 Mbps से 1 Gbps तक की स्पीड मिलेगी।

मिलेंगी ये सुविधाएं

-JioFibre सर्विस के तहत सेट टॉप बॉक्स एक वन स्टॉप सॉल्यूशन होगा। इसके जरिए ब्रॉडबैंड सर्विस, हाई स्पीड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, मिक्स्ड रिएलिटी एप्लीकेशन, मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेमिंग और लाइव टीवी को भी एक्सेस किया जा सकेगा।

-इस पर हैथवे और डेन के कनेक्शन के जरिए लाइव टीवी का मजा लिया जा सकेगा। इसके अलावा नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो को छोड़ सभी बड़े OTT प्लेटफॉर्म भी इस पर उपलब्ध होंगे।

-JioFibre सेट टॉप बॉक्स की कीमत पहले 4500 रुपये थी, जो अब घटकर 2500 रुपये हो चुकी है।

क्या हैं ऑफर्स

JioFibre के साथ जिन ऑफर्स की पेशकश की गई है, उनमें लैंडलाइन फोन से लाइफ टाइम फ्री वॉइस कॉल, जियो फॉरएवर सालाना प्लान लेने वालों को HD/4K LED टीवी और 4K सेट टॉप बॉक्स फ्री मिलना शामिल है। सूत्रों के मुताबिक यह भी खबर है कि कंपनी प्रत्येक ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ सेट टॉप बॉक्स मुफ्त दे सकती है।

ऐसी खबरें भी हैं कि प्रिव्यू कस्टमर्स को जियो फाइबर की सर्विस 2 महीने तक फ्री में दी जा सकती है। यानी 2 महीने तक इसके लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। अंबानी ने कहा था कि 2020 के मध्य से JioFibre के प्रीमियम कस्टमर्स के लिए खास सुविधा होगी। कस्टमर सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने वाले दिन यानी फर्स्ट डे, फर्स्ट शो ही मूवी देख सकेंगे।

कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

इसके लिए रजिस्ट्रेशन साल 2018 से ही शुरू हो चुके हैं। 1600 शहरों से 1.5 करोड़ रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और ट्रायल के तहत 5 लाख घर JioFibre सर्विस का लाभ ले रहे हैं।

JioFiber सर्विस लेने के लिए माय जियो ऐप या https://gigafiber.jio.com/registration के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपनी लोकेशन और घर या ऑफिस एड्रेस सलेक्ट करना होगा। साथ ही नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID आदि डिटेल्स भी देनी होंगी। हालांकि अभी रजिस्ट्रेशन के लिए आपको किसी तरह का पेमेंट नहीं करना है।

Leave a Comment: