Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-09-04 04:23:15
नई दिल्ली। अगर ऑनलाइन
शॉपिंग में अंग्रेजी आपके लिए बड़ी बाधा बनती रही है तो अब घबराने की जरूरत नहीं
है। सबसे बड़ी घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने हाल में हिंदी में अपनी सेवाएं
शुरू करने का ऐलान किया है। भाषा की सरलता के दम पर कंपनी को 20 करोड़ अतिरिक्त
ग्राहक जुड़ने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि
उसने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए हिंदी इंटरफेस की शुरुआत की है। इससे
कंपनी को छोटे और मझोले शहरों के ग्राहकों को जोड़ने में मदद मिलेगी।
90 फीसदी नए यूजर करते हैं
हिंदी का इस्तेमाल
उद्योग से जुड़ी एक स्टडी बताती है कि भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले 90 फीसदी नए यूजर मातृभाषा हिंदी का इस्तेमाल करते हैं। बयान के मुताबिक हिंदी में सेवा मिलने से फ्लिपकार्ट के यूजर अपने मनचाहे उत्पादों की सभी सूचनाएं और खोज परिणाम हिंदी में देख सकेंगे। हिंदी के यूजर्स की संख्या 2021 तक अंग्रेजी से आगे निकल जाएगी।
कुछ और भाषाओं में भी सर्विस देने का प्लान
कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (ग्राहक अनुभव एवं प्लेटफॉर्म) जयंद्रन वेणुगोपाल ने कहा, ‘ग्राहकों के लिए अपनी मातृभाषा में खरीदारी आराम और सुविधा के अनुभव के लिहाज से काफी अहम है। हमने ग्राहकों को समझने, उनके संदर्भ और जरूरतों को समझने में व्यापक दृष्टिकोण अपनाया, जिससे यह तय किया जा सके कि फ्लिपकार्ट में किस तरह मातृभाषा उपलब्ध कराई जा सकती है। इससे ई-कॉमर्स को लेकर उनकी समझ बेहतर होगी और ऑनलाइन खरीदारी दिलचस्प बनेगी। इससे अंग्रेज़ी में ऑनलाइन खरीदारी को कामकाजी अनुभव से हिंदी क्षमता के साथ भावनात्मक अनुभव में बदलने में मदद मिलेगी।’ आने वाले महीनों में फ्लिपकार्ट का प्लान अपने प्लेटफॉर्म पर कुछ और भारतीय भाषाएं उपलब्ध कराने का है।
कमाई करो कोट