Category : मनी टिप्स | Sub Category : इन्श्योरेंस Posted on 2019-09-02 09:42:54
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) लाया है एक नया टर्म इंश्योरेंस प्लान (Term Insurance Plan) टेक टर्म (Tech Term)। यह पॉलिसी अपने ग्राहक को और उसके परिवार को वित्त संबंधित सुरक्षा प्रदान करती है। आप इस ‘प्रोटेक्शन ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस पॉलिसीट’ को ऑनलाइन भी ले सकते हैं। इसमें किसी भी तीसरी पार्टी का कोई हस्तक्षेप नहीं है।इस टेक टर्म प्लान की 1 सितंबर 2019 से एलआईसी पर बिक्री शुरू हो चुकी है।
एलआईसी के इस नए टेक टर्म प्लान का नंबर है 854
और इसका यूआईएन नंबर 512N333V01 है। इस प्लान की अवधि 10 साल से लेकर 40 वर्ष तक
रखी गई है। ताकि ग्राहक अपनी सहूलियत के हिसाब से इसका चुनाव कर सकें। इस बीमा प्लान को 18 साल से 65 साल तक की आयु
के लोग ले सकते हैं। इसके साथ ही एलआईसी (LIC) के टेक टर्म (Tech
Term) प्लान में मैच्योरिटी की उम्र 80 साल निर्धारित
की गई है।
ये है सबसे सस्ता
प्लान
टेक टर्म पॉलिसी लेने के लिए आपको कम-से-कम 50 लाख रुपये के सम
अश्योर्ड वाला प्लान खरीदना होगा वहीं अधिकतम सम अश्योर्ड की कोई सीमा निर्धारित
नहीं है। पॉलिसी लेने के बाद आपको इसका भुगतान करने के लिए दो विकल्प दिए जाएंगे।
आप चाहें तो अर्धवार्षिक या वार्षिक प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
ये हैं स्मोकर और
नॉन स्मोकर के लिए प्रीमियम
टेक टर्म प्लान में स्मोकर और नॉन स्मोकर के लिए अलग-अलग प्रीमियम
निर्धारित किए गए हैं। स्मोक करने वाले के लिए प्रिमियम ज्यादा होगा, जबकि नॉन
स्मोकर के लिए कम प्रिमियम देना होगा। अगर बात पुरूष और महिलाओं के प्रीमियम की कि
जाए तो पुरुष के लिए प्रीमियम ज्यादा और महिलाओं के लिए प्रीमियम कम होगा।
क्लेम मनी का मिलेगा विकल्प
इस प्लान में क्लेम
के साथ भुगतान के लिए भी दो विकल्प मिलेंगे। डेथ बेनेफिट वाली रकम पीड़ित परिवार
को किश्तों या फिर एकमुश्त दिए जाने का विकल्प भी दिया गया है। बता दें की पॉलिसी
होल्डर के जीवित रहने की स्तिथि में कुछ नहीं मिलेगा। क्योंकि यह एक टर्म प्लान है।
ये टर्म प्लान सिर्फ
ऑनलाइन ही उपलब्ध है
टर्म प्लान को आप
एलआईसी के किसी ऑफिस से नहीं ले सकते ये सिर्फ ऑनलाइन ही लिया जा सकता है। इस
प्लान को ऑनलाइन खरीदने के लिए आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट WWW.licindia.in पर जाना होगा। प्लान के अनुसार सेक्शन 80सी के
तहत इनकम टैक्स की छूट मिलेगी।
बता दें की इस पॉलिसी के तहत किसी भी प्रकार के लोन की सुविधा नहीं
मिलेगी। प्रीमियम का पेमेंट ऑनलाइन नेट बैंकिंग/क्रेडिट
कार्ड/डेबिट कार्ड से कर सकते हैं।
कमाई करो कोट