Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-09-01 07:29:42
काले धन से जमा की गई अवैध पूजीं पर आज गाज गिर सकती है, क्योंकि स्विस बैंक में खाता रखने वालों की लिस्ट आज से टैक्स अधिकारियों के पास भी मौजूद होगी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का कहना है कि जो लोग आज तक टैक्स अधिकारियों की गिरफ्त से बाहर थे अब उन तक पहुचंने में काफी आसानी हो जाएगी। स्वीस बैंक मे खाता रखने वालों के नाम समय-समय पर सामने आए पर कोई ठोस या आधिकारिक सूची न होने के कारण ये लोग अब तक बचते आए हैं।
सीबीडीटी के मुताबिक जिन भारतियों ने साल 2018 में स्विस बैंक में अपने खाते को चालाकी से बंद करा दिया उन लोगों की जानकारी भी इस सूची में उपलब्ध होगी। बता दें की सूचना के आदान-प्रदान की यह प्रक्रिया जारी करने से कुछ समय पहले भारत के दौरे पर आए स्विट्जरलैंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व सचिव एबी पांडेय, बोर्ड के चेयरमैन पीसी मोदी और बोर्ड के सदस्य (विधायी) अखिलेश रंजन के साथ एक अहम बैठक हुई।
देश से बाहर मौजूद काले धन पर इस वर्ष लोकसभा में स्टैडिंग कमिटि की एक रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक 1980 से साल 2010 के बीच 30 साल के समयंतराल पर भारतीयों के जरिए करीब 246.48 अरब डॉलर यानी 17,25,300 करोड़ रुपये से लेकर 490 अरब डॉलर यानी 34,30,000 करोड़ रुपये के बीच काला धन देश के बाहर भेजा गया है।
कमाई करो कोट