वारेन बफे ने बताई सिंपल स्ट्रैटजी, कैसे कमाएं हजार रुपये से करोड़ों रुपये
Category : मनी टिप्स |
Sub Category : पैसे चाहिए Posted on 2019-08-31 13:16:37
- वारेन बफे की कंपनी बर्कशायर हाथवे के कई निवेश कई गुना रिटर्न दे चुके हैं
- दूसरे बच्चों की तरह वारेन बफे को नहीं थी खेलों में दिलचस्पी
ज्यादातर लोग शेयर बाजार (Share Bazar) से भारी रिटर्न की खबरें पढ़ते और सुनते तो हैं, लेकिन ऐसा करने में कामयाब नहीं होते हैं। कई बार तो उल्टा अपनी जमा-पूंजी भी गंवा देते हैं। कुछ ही लोग ऐसे होते हैं, जो शेयर बाजार में किया गया निवेश उन्हें कई गुना रिटर्न दे जाता है। आश्चर्यजनक रूप से दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर माने जाने वाले वारेन बफे (Warren Buffett) ने ऐसा करके भी दिखा है। उनकी कंपनी बर्कशायर हाथवे (Berkshire Hathaway) के कई ऐसे निवेश रहे हैं, जिन्होंने कई गुना निवेश हासिल किया है। वारेन बफे (Warren Buffett) ऐसी ही एक लॉन्ग टर्म निवेश के बारे में बताया…
द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के दौर में जब फ्रैंकलिन रोजवेल्ट (Franklin Roosevelt) अमेरिका के राष्ट्रपति थे और वारेन बफे (Warren Buffett) युवावस्था से गुजर रहे थे। जैसा कि आप जानते हैं कि वारेन बफे की दूसरे बच्चों की तरह खेलों में दिलचस्पी नहीं थी, बल्कि वह स्टॉक मार्केट पर ज्यादा नजर रखते थे। अमेरिका जिस समय मुश्किल दौर में था, वारेन बफे निवेश के लिए तैयार हो चुके थे।
वारेन बफे ने 11 साल की उम्र में खरीदा था पहला शेयर
वारेन बफे ने कहा, ‘चलिए, मैं आपके सामने एक आंकड़ा रखता हूं, जो आपके दिमाग को हिला देगा। मैंने अपना पहला शेयर महज 11 साल की उम्र में खरीदा था। यह 1942 की पहली तिमाही थी, जिसके तुरंत पर्ल हार्बर घटना हुई थी। मैंने एक शेयर में 114.75 डॉलर (आज के हिसाब से 8 हजार रुपए) लगाए थे। यदि उसी रकम को मैंने एसएंडपी 500 (S&P 500) में लगाया होता और उससे मिले डिविडेंड को उसी शेयर में निवेश करता रहता तो अनुमान लगाइए कि आज वह कितनी रकम होती।’ कैसे बन जाते 2.8 करोड़ रुपए...
8 हजार रु ऐसे बन जाते 2.80 करोड़ रु
वारेन बफे ने कहा, ‘सोचिए, क्या यह 10 हजार डॉलर होती या 75 हजार डॉलर होती? चलिए मैं ही आपकी कुछ मदद कर देता हूं। ये आंकड़े बेहद कम हैं। इसका जवाब है 4 लाख डॉलर (2.80 करोड़ रुपए)। इस प्रकार यदि छोटी सी उम्र में मैने 114 डॉलर एसएंडपी 500 में लगाए होते तो यह आज 4 लाख डॉलर होते। इससे अमेरिकी इकोनॉमी द्वारा किसी इक्विटी इन्वेस्टर को दिए गए रिटर्न का पता चलता है।’
वारेन बफे देते रहे हैं यहां निवेश का सुझाव
बफे लंबे समय से इन्वेस्टर्स को एसएंडपी 500 इंडेक्स फंड्स (S&P 500 index funds) में निवेश का सुझाव देते रहे हैं, जो सबसे ज्यादा रिटायरमेंट प्लान की पेशकश करता है। उन्होंने माना कि हमेशा किसी एक ऑप्शन में निवेश करते रहना आसान नहीं होता है।
अमेरिकी इकोनॉमी में दिखाई है ताकत
उन्होंने याद दिलाया, तब से अब तक मार्केट कई बार नीचे गया है। लोगों में गिरावट के समय घबराहट होती है। काफी निगेटिव खबरें आती हैं। तब आप बड़ी लड़ाई हारते हुए महसूस करते हैंं। लेकिन अमेरिका एक पावरफुल इकोनॉमी है। वर्ष 1776 के बाद से लगातार उसने खुद को साबित भी किया है।
लॉन्ग टर्म स्ट्रैटजी से मिलता है अच्छा रिटर्न
वारेन बफे ने कहा, अब आप एक साल तक होल्ड करने के लिए शेयर खरीदना नहीं चाहते हैं। आप पैसा कमाने के लिए दो या तीन साल के भी खरीदना नहीं चाहते हैं। इस तरह से आप पैसा गंवा सकते हैं। लेकिन यदि 10 डॉलर, 20 डॉलर के लिए खरीदते हैं और एसएंडपी 500 इंडेक्स को खरीदते रहते हैं और सभी फिजूल की बातों को अनदेखा कर देते हैं, तो 76 साल की उम्र में 4 लाख डॉलर जितना रिटर्न हासिल कर सकते हैं।