वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 बैंकों का आपस में विलय की घोषणा की

Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-08-30 13:38:21


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 बैंकों का आपस में विलय की घोषणा की

केंद्र सरकार का सबसे बड़ा फैसला, 10 बैंकों का आपस में विलय

वित्त मंत्री के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक का एकसाथ विलय होगा। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केनरा बैंक का सिंडिकेट बैंक में विलय की भी घोषणा की।

यूनियन बैंक का आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक में विलय
यूनियन बैंक का आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक में विलय होगा। इस विलय के बाद केनरा बैंक की 10,342 शाखाएं हो जाएंगी। यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक, कॉरपोरेशन बैंक विलय के बाद देश का पांचवां सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। इंडियन बैंक का इलाहाबाद बैंक में विलय होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के विलय के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंकिंग विलय है। वित्त मंत्री ने कहा कि 2017 में 27 सरकारी बैंक थे। इस विलय के बाद देश में सरकारी बैंक की संख्या 12 रह गई है।

ये होगा बदलाव
- पीएनबी, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनिटेड बैंक विलय के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। इस विलय के बाद बनने वाले बैंक के पास 17.95 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होगा। इस बैंक की 11,437 शाखाएं होंगी।

- केनरा बैंक के सिंडिकेट बैंक के विलय के साथ यह देश का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। इस बैंक के पास 15.20 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होगा।

- यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के विलय के बाद जो बैंक बनेगा वो देश का पांचवां सबसे बड़ा सरकारी बैंक होगा। इस बैंक के पास 14.59 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होगा।

- इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक विलय के बाद देश का सातवां सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। इस बैंक के पास 8.08 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होगा।

Leave a Comment: