Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-08-28 13:58:43
प्रमुख बेवरेज कंपनी कोका-कोला ने अपने वैश्विक ब्रांड बारबिकन के साथ भारत के आला लेकिन क्षमतावान और अधिक व्यापक गैर-अल्कोहलिक माल्ट पेय बाजार में कदम रख दिया है।
छह महीने पहले पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च कर चुकी कंपनी ने युवाओं पर लक्ष्य किया है।
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हमने भारत के चुनिंदा बाजारों में गैर-अल्कोहलिक माल्ट आधारित पेय बारबिकन पेश किया है।"
पायलट प्रोजेक्ट के तहत बारबिकन को आयात किया गया और यह देश के महानगरों के चुनिंदा 3,000 आउटलेट पर उपलब्ध है।
कोका-कोला का हालिया कदम कंपनी की भारत में एफ एंड बी सेगमेंट में और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प देने की योजना के तहत उठाया गया है।
यह लॉन्चिंग कोका-कोला के मध्य-पूर्व की कंपनी औजन इंडस्ट्रीज के बेवरेज डिवीजन की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के बाद संभव हो सकी है।
वर्तमान में बाजार में कंपनी के कोका-कोला, डाइट-कोक, थम्स अप, फैंटा, लिंबा और स्प्राइट जैसे कई पेय पदार्थ हैं।
गैर-अल्कोहलिक माल्ट पेय उच्च-ऊर्जा वाला पेय पदार्थ है, जिसे बनाने का तरीका बियर या शराब बनाने के तरीके जैसा ही है।
कमाई करो कोट