Category : मनी टिप्स | Sub Category : International Posted on 2019-03-03 14:08:37
नई दिल्ली. How to use Credit Card: यूं तो बैंक
क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के लिए बेहतरीन
ऑफर देते हैं, लेकिन इसका अंधाधुंध इस्तेमाल कभी कभार खासा भारी पड़ जाता है। खासकर
पहली बार क्रेडिट कार्ड (Credit Card) लेने वाले इसके
इस्तेमाल में कई गलतियां करते हैं या बिल के पेमेंट लापरवाही करते हैं तो ऐसा उनकी
जेब पर खासी भारी पड़ता है। Kamaikaro.com आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखने पर आप बड़े नुकसान से
बच सकते हैं...
पूरी लिमिट का कभी
न करें यूज
क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की पूरी लिमिट का कभी इस्तेमाल ना करें। यदि ऐसा
किया जाता है तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है। यदि कभी ज्यादा खर्च की
आवश्यकता पड़ती है तो एक कार्ड की पूरी लिमिट इस्तेमाल करने के बजाय दो-तीन कार्ड
का इस्तेमाल करें।
करें कम से कम इस्तेमाल
यदि आप क्रेडिट
कार्ड (Credit
Card) रखते हैं तो इसका
इस्तेमाल कम से कम करें। यदि आप अपने कार्ड का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं
तो इससे आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो बढ़ जाएगा। इसके बढ़ने से आपके क्रेडिट
स्कोर ((Credit
Score यानी CIBIL Score) पर असर पड़ेगा। इससे भविष्य में लोन लेने में
आपको परेशानी हो सकती है।
रिवार्ड
प्वाइंट्स के लालच में न पड़ें
कई बार क्रेडिट
कार्ड (Credit
Card) कंपनियां ग्राहकों को
ज्यादा से ज्यादा रिवार्ड प्वाइंट्स (Reward Points) का लालच देती हैं। इसके लालच में ग्राहक ज्यादा खरीददारी
कर डालते हैं। जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े, इसके लिए रिवार्ड
प्वाइंट्स (Reward Points) के लालच से
बचें। साथ ही अपने रिवार्ड प्वाइंट्स (Reward Points) का जल्द से जल्द इस्तेमाल कर लें।
कभी न निकालें
कैश
अधिकांश बैंक
क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से कैश निकालने
की सुविधा देते हैं। लेकिन आप इस सुविधा का इस्तेमाल ना करें। कैश निकालने पर 2.5
प्रतिशत चार्ज लग सकता है। साथ ही आपको प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर 300 से 500 रुपए
तक देने पड़ सकते हैं। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से कैश निकालने पर 2 से 4 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से ब्याज भी देना पड़ता
है। हकीकत में जिस दिन आप कैश निकालते हैं, उस पर उसी दिन से ब्याज
लगना शुरू हो जाता है।
भारी ब्याज देने
से ऐसे करें बचाव
क्रेडिट कार्ड से केवल उतनी राशि खर्च करें, जिसको आसानी से चुकाया जा सकता है। पेमेंट करने की तारीख अपनी सैलरी के अनुसार कराएं। अगर एक साथ पेमेंट करने में सक्षम नहीं हैं तो बिल को EMI में कनवर्ट करवा लें। इससे आप बिल पर लगने वाले कंपाउंड इंट्रेस्ट से बच सकते हैं।
कमाई करो कोट