Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-08-27 09:09:36
पीएफ खाताधारकों के लिए खशखबरी है
EPFO पीएफ खाताधारकों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए कई बड़े कदम उठा रहा है. इसी के मद्देनज़र EPFO एक ऐसे एक ऐसा प्लान बना रहा है जिसके जरिए जल्द ही पीएफ का सेटेलमेंट 3 दिन में हो जाएगा. यानी की आप अपना पैसा 3 दिन में निकाल सकेंगे
जॉब करने वाले लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर बड़ी राहत मिल सकती है. इसी के मद्देनज़र EPFO जल्द ही पीएफ का सेटेलमेंट 3 दिन करेगा. मतलब साफ है कि आप अपना पीएफ का पैसा सिर्फ तीन दिन के भीतर पा सकेंगे.
मौजूदा समय में आप अपने पीएफ का पैसा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से निकाल सकते हैं. लेकिन ऑनलाइन में फिलहाल 30 दिन तक लग जाते हैं. ऐसे में ये कदम नौकरी करने वालों के लिए राहत भरा होगा.
हालांकि UAN की समस्या का भी होगा समाधान- बर्थवाल के अनुसार, आंकड़ों की गड़बड़ी के चलते कुछ कर्मचारी यूएएन (12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) जेनरेट नहीं कर पा रहे हैं. इसे देखते हुए ईपीएफओ कर्मचारी डेटाबेस के माध्यम से सत्यापन की वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रहा है.
कमाई करो कोट