Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Auto Posted on 2019-08-26 09:00:13
ट्राइबर मे मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स, ये बिना चॉबी की मदद से कार को कर पाएंगे स्टार्ट और स्टॉप
Swift, Grand i10 और Ford Figo को टक्कर देने आ रहे है रेनो की ट्राइबर, 28 अगस्त को होगी लॉन्च
रेनो ट्राइबर (Renault Triber) कार की लॉन्चिंग 28 अगस्त को होने जा रही है। इस कार की बुकिंग पहले से हीं जारी है, जिसे 11 हजार रुपए के टोकन अमाउंट में बुक किया जा सकता है। कार की शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपए हो सकती है। मतलब ट्राइबर Swift, Grand i10 और Ford Figo से भी सस्ती होगी। और ये अपने कॉम्पिटेटर्स कार सेगमेंट को अच्छा टक्कर देने जा रही है.
चार एयरबैग जैसे फीचर्स के साथ कार में हैं कई स्मार्ट फीचर्स
कार में सीटिंग रो की बात करें तो इस कार में तीन सीटिंग रो होंगी। मतलब सात सीटर कार होगी। कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो के साथ आएगी। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर कार में चार एयरबैग मिलेंगे। कार में 625 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, जो लगेज रखने की क्षमता को दोगुना कर देगा।
ट्राइबर में हैंड्स-फ्री कार्ड की मदद से दरवाजों को खोला और बंद किया जा सकता है, साथ ही स्मार्ट स्टार्ट/ स्टॉप बटन की मदद से चाबी के संपर्क के बिना ही इंजन को चालू किया जा सकता है। कार्ड में सेंसर लगे हुए हैं, जिसका मतलब यह है कि कार्ड को जेब या बैग से बाहर निकाले बिना अथवा बटन दबाए बगैर ही दरवाजे को खोलना एवं बंद करना संभव है। हैंड्स-फ्री सिस्टम के अंतर्गत ऑटो-लॉक का फ़ंक्शन भी शामिल है, जो ड्राइवर के गाड़ी से दूर जाने पर अपने आप काम करता है। निश्चित तौर पर यह बेहद सुविधाजनक एवं समय की बचत करने वाला है।
संभावित वैरिएंट संभावित कीमत
RXE 4.99 लाख रुपए
RXL 5.89 लाख रुपए
RXL AMT 6.39 लाख रुपए
RXT 6.49 लाख रुपए
RXT AMT 6.99 लाख रुपए
कमाई करो कोट