विस्तारा का एक और अंतरराष्ट्रीय उड़ान, जल्द हीं दिल्ली से बैंकॉक के लिए शुरू करेगी सेवा

Category : बड़ी खबर | Sub Category : इंटरनेशनल Posted on 2019-08-06 10:57:52


विस्तारा का एक और अंतरराष्ट्रीय उड़ान, जल्द हीं दिल्ली से बैंकॉक के लिए शुरू करेगी सेवा

विस्तारा का एक और अंतरराष्ट्रीय उड़ान, जल्द हीं बैंकॉक के लिए शुरू करेगी सेवा

नई दिल्ली
टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उपक्रम वाली  विमान सेवा कंपनी विस्तारा ने 27 अगस्त से दिल्ली और बैंकॉक के बीच उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

यह कंपनी की चौथी अंतरराष्ट्रीय उड़ान होगी जबकि सिंगापुर और दुबई के बाद बैंकॉक उसका तीसरा अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य होगा। इस मार्ग पर वह ए320 विमानों का परिचालन करेगी।
दिल्ली-बैंकॉक दिल्ली का रिटर्न किराया इकोनॉमी श्रेणी में 16,940 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी श्रेणी में 23,960 रुपये और बिजनेस श्रेणी में 48,155 रुपये रखा गया है।
सिंगापुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेसली थंग ने कहा कि थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक पूरे साल लोगों का पसंदीदा गंतव्य होता है। कारोबारी भी बड़ी संख्या में वहाँ जाते हैं।
कंपनी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान 06 अगस्त को दिल्ली-सिंगापुर उड़ान के साथ हुई। वह 07 अगस्त से मुंबई-सिंगापुर और 21 अगस्त से दिल्ली-दुबई उड़ान शुरू करेगी।

Leave a Comment: