LIC ने लॉन्च की जीवन अमर पॉलिसी, प्रीमियम है काफी कम

Category : मनी टिप्स | Sub Category : इन्श्योरेंस Posted on 2019-08-06 10:22:07


LIC ने लॉन्च की जीवन अमर पॉलिसी, प्रीमियम है काफी कम

- सिर्फ एलआईसी एजेंट के माध्यम से ही ली जा सकेगी यह पॉलिसी

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने नया इंश्योरेंस प्लान जीवन अमर लॉन्च किया है। इसकी खास बात यह है कि यह बीमा प्लान सिर्फ ऑफलाइन बेचा जाएगा यानी आप इसे एलआईसी एजेंट के माध्यम से ही ले सकते हैं। यह एक ट्रेडिशनल और प्योर प्रोटेक्शन टर्म इंश्योरेंस प्लान है। इसका प्रीमियम भी काफी कम है। इससे पहले एलआईसी ने अमूल्य जीवन टर्म प्लान को वापस ले लिया था। इन नए प्लान जीवन अमर में एलआईसी ने कई फीचर्स जोड़े हैं। एलआईसी के अनुसार ग्राहक चाहें तो डेथ बेनिफिट्स विकल्पों में लेवल सम एश्योर्ड या इंक्रीजिंग सम एश्योर्ड में से किसी भी विकल्प को ले सकते हैं।


18 साल का युवक भी ले सकता है ये प्लान
इस बीमा प्लान का पॉलिसी टर्म 10 साल से लेकर 40 वर्ष तक चलेगा, ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार इसे चुन सकते हैं। इस बीमा प्लान को 18 साल से 65 साल तक की उम्र के व्यक्ति ले सकते हैं। वहीं एलआईसी के जीवन अमर प्लान में अधिकतम मैच्योरिटी की उम्र 80 साल रखी गई है।

70 वर्ष की उम्र तक दे सकते हैं प्रीमियम

LIC के इस प्लान में प्रीमियम भुगतान की अधिकतम आयु 70 साल है। एलआईसी के मुताबिक, रेग्युलर प्रीमियम विकल्प में कोई सरेंडर वैल्यू नहीं होगी। वहीं रेग्युलर प्रीमियम सिंगल प्रीमियम प्लान में यह उपलब्ध होगी। लिमिटेड प्रीमियम में 2 ऑप्शन मिलेंगे। हालांकि इसमें कुछ शर्तें जोड़ी गई हैं। महिला व पुरुष के लिए प्रीमियम की राशि अलग-अलग तय की गई है। ऐसे ही जो लोग धूम्रपान करते हैं, उनके लिए प्रीमियम थोड़ा ज्यादा और जो धू्म्रपान नहीं करते हैं, उनके लिए अलग प्रीमियम राशि कम रहेगी।

अहम बातें
एलआईसी का यह प्लान पहले से उपलब्ध टर्म प्लान अमूल्य जीवन से सस्ता है. एलआईसी ने अमूल्य जीवन टर्म प्लान को वापस ले लिया है. एलआईसी का जीवन अमर न केवल सस्ता है बल्कि इसमें कई और ऐसे फीचर्स हैं जो इस प्लान को शानदार बनाते हैं-

1. 10 साल से लेकर 40 साल तक का पॉलिसी टर्म

2. प्रीमियम पे करने के लिए मिलेंगे ऑप्शन्स

3. म​हिलाओं को करने होंगे कम पैसे खर्च

4. धूम्रपान नहीं करने वालों के लिए कम प्रीमियम

जीवन अमर पॉलिसी में भुगतान के 3 विकल्प

जीवन अमर बीमा प्लान में भुगतान के 3 विकल्प दिए गए हैं। इनमें सिंगल प्रीमियम, लिमिटेड प्रीमियम व रेग्युलर प्रीमियम विकल्प हैं। रेग्युलर व लिमिटेड प्रीमियम विकल्प में न्यूनतम प्रीमियम भुगतान की किस्त 3,000 रुपये है, वहीं, सिंगल प्रीमियम विकल्प में न्यूनतम प्रीमियम 30,000 रुपये है।

Leave a Comment: