Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-08-02 13:18:15
अब केदारनाथ मंदिर परिसर पैसे निकालने की सुविधा शुरू हो गयी है.
केदारनाथ मंदिर परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए पहले एटीएम की शुरुआत हो गई है। इस एटीएम को निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने लगाया है। एटीएम लगने से तीर्थयात्रियों के अलावा स्थानीय नागरिकों को भी कई सारी बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी।
बता दें कि केदारनाथ धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर इंतजाम है, पर केदारनाथ में एटीएम नहीं था। धाम पहुंचते-पहुंचते श्रद्धालुओं की जेब खाली हो जाती थी। नकदी की कमी होती तो वो पूजा कराने से लेकर खरीददारी तक की जरूरतें पूरी नहीं कर पाते थे।
एटीएम की सुविधा 11755 फीट की ऊंचाई
बैंक ने समुद्र तल से 11755 फीट की ऊंचाई पर इस एटीएम को लगाया है। एटीएम का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बैंक के एमडी आदित्य पुरी ने रिमोट तरीके से किया। यह एटीएम 24 किलोमीटर के दायरे में लोगों को पूरे साल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेगा। 2018 में रोजाना यहां पर 36 हजार तीर्थयात्री और एक साल में 7.32 लाख यात्री दर्शन करने के लिए आए थे।
ATM में पैसे की निकासी के अलावे मिलेंगी ये सुविधाएं:
कैश निकासी
बैलेंस इन्क्वायरी
कार्डलेस कैश निकासी
मिनी स्टेटमेंट निकालना
ATM पिन बदलना
ग्रीन पिन के जरिए एटीएम पिन जेनरेट करना
क्रेडिट कार्ड का भुगतान
ग्राहकों को त्वरित लोन
चेक बुक/अकाउंट स्टेटमेंट का आर्डर
प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज
एक ही एटीएम/डेबिट कार्ड से लिंक्ड अकाउंट के बीच फंड ट्रांसफर
यूटिलिटी बिल का भुगतान
चेक स्टेटस की जानकारी
IPIN (नेटबैंकिंग पिन) के लिए आवेदन
मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्टर
मोबाइल नंबर अपडेट
कमाई करो कोट