वोल्वो हर मॉडल में उपलब्ध कराएगी गैर जीवाश्म ईंधन विकल्प

Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Auto Posted on 2019-07-27 12:03:09


वोल्वो हर मॉडल में उपलब्ध कराएगी गैर जीवाश्म ईंधन विकल्प

बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी वोल्वो ने शनिवार को घोषणा की कि वर्ष 2030 तक उसके सभी वाहनों में गैर जीवाश्म ईंधन का विकल्प भी मौजूद होगा।
कंपनी की भारतीय इकाई वोल्वो इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक कमल बाली ने यहां सस्टेनेबल मोबिलिटी (यात्रा के लिए टिकाऊ वाहनों के उपयोग) और बिजली अथवा बैटरी चालित ई वाहन विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि 2030 तक इसके हर वाहन का गैर जीवाश्म ईंधन वाला विकल्प यानी पेट्रोल डीजल, गैस आदि के बिना चलने वाले मॉडल उपलब्ध हों। उन्होंने सुझाव दिया कि देश का तेजी से हो रहे शहरीकरण के चलते सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को कम करने के लिए सार्वजनिक वाहन प्रणाली का अधिकाधिक उपयोग होना चाहिए।

Leave a Comment: