Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Auto Posted on 2019-07-27 10:15:01
नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल (GST Council) ने 27 जुलाई 2019 को इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी की दर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का फैसला लिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी। यह फैसला 1 अगस्त से लागू होगा। जीएसटी काउंसिल की यह 36वीं बैठक थी।
इलेक्ट्रिक
वाहनों को मिलेगा बढ़ावा
जीएसटी काउंसिल ने स्थानीय अधिकारियों द्वारा इलेक्ट्रिक बसें किराये पर लेने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) छूट देने की भी मंजूरी दी। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इस पर लगने वाले जीएसटी को कम किया है।
सरकार साल 2025 तक देश में कुल वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत तक पहुंचाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री को भी बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री ने बजट 2019-20 में इलेक्ट्रिक वाहनों पर 1.5 लाख रुपए तक की कर (टैक्स) छूट की बात कही थी। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों को आकर्षित करने में कंपनियों को मदद मिलेगी।
जीएसटी काउंसिल (GST
Council) का फैसला
जीएसटी परिषद (GST Council) का फैसला, इलेक्ट्रिक गाड़ियों जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया। जबकि, चार्जर पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया। काउंसिल ने स्थानीय अथॉरिटीज की तरफ से भाड़े पर ली जाने वाली इलेक्ट्रिक बसों पर जीएसटी न लगाने का फैसला किया है।
कमाई करो कोट