Category : मौके | Sub Category : बिजनेस आइ़डिया Posted on 2019-07-22 03:58:36
नई दिल्ली। मोबाइल
ऐप से ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली स्विगी और जोमैटो मोटी कमाई कर रही हैं, लेकिन
अब आपके पास भी इनसे जुड़कर कमाई का मौका है। अगर आप कुकिंग के शौकीन हैं तो घर
बैठे इनके जरिए रोजाना कमाई कर सकते हैं। इसको लेकर स्विगी ने नया ऐप भी शुरू किया
है, जिसका नाम स्विगी डेली (swiggy daily) है। इस पर आम घरों की रसोइयों में बनने वाले खाने को
ग्राहकों तक भेजा जा रहा है।
जायकेदार खाना बनाने का हो
हुनर
अगर आपके पास स्वादिष्ट खाना बनाने का हुनर है तो अब आपको कमाई करने से कोई नहीं रोक सकता है। ऑनलाइन खाने-पीने के इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपको न तो कोई रेस्टोरेंट खोलने की जरूरत है और न ही इसके लिए ज्यादा पूंजी लगानी होगी। इसके लिए बस जायकेदार खाना बनाने का हुनर होना चाहिए।
ऐसे शुरू होगी
कमाई
स्विगी का यह ऐप आपकी मदद करेगा। इस ऐप से जुड़कर आप घर पर खाना बनाकर खाना बेच सकते हैं। स्विगी डेली ने घर के बने खाने की कीमत 50 से 150 रुपए तक तय की है। आप इस ऐप को 3 दिन, 7 दिन या फिर पूरे एक महीने के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं।
इस सर्विस के बारे में कंपनी के सीईओ श्रीहर्ष मजेती ने कहा कि स्विगी डेली (swiggy daily) की मदद से संगठित वेंडर, घरेलू रसोइये और टिफिन इत्यादि की सेवा देने वाले लोगों तक खाना पहुंचा सकेंगे।
शुरू हुआ नया ऐप
स्विगी डेली (swiggy daily) ऐप किफायती कीमतों पर लोगों की रोजाना घर के बने खाने की जरूरत को पूरा करेगा। गुरुग्राम में शुरू हुई इस सेवा का आने वाले महीनों में अन्य शहरों में विस्तार किया जाएगा।
आपको बता दें कि साल 2014 में शुरुआत करने वाले Swiggy ने अब तक 1,00,000 रेस्टोरेंट पार्टनर्स के साथ 175 शहरों में अपनी सेवा दी है।
ऐप पर हर तरह के खाने के लिए 30 से ज्यादा विकल्प लिस्ट होंगे। इसमें Homely, Lunchly, Fig, iDabba और Caloriesmart जैसे संगठित वेंडरों को शामिल किया जाएगा।
कमाई करो कोट