बिल गेट्स को पछाड़ बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के दूसरे बड़े अमीर, जानें कौन है यह शख्स

Category : बड़ी खबर | Sub Category : इंटरनेशनल Posted on 2019-07-18 04:19:54


बिल गेट्स को पछाड़ बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के दूसरे बड़े अमीर, जानें कौन है यह शख्स


नई दिल्ली। लग्जरी गुड्स कंपनी एलवीएमएच (लुई विटन मोएत हेनेसी) के चेयरमैन व सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard arnault) दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (bill gates) को पीछे छोड़ दिया है। ऐसा पहली बार है जब बिल गेट्स इस अमीरी के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर खिसक गए हों। फिलहाल बर्नार्ड की कुल संपत्ति बढ़कर 108 अरब डॉलर यानी करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए हो गई है।


बिल गेट्स पहली बार तीसरे नंबर पर

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स पर बिल गेट्स पहली बार तीसरे नंबर पर फिसल गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 17 जुलाई को दोपहर 3:15 बजे तक 107 करोड़ डॉलर यानी करीब 7.4 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं, अमेजन के जेफ बेजोस अभी भी पहले नंबर पर कायम हैं।


इस साल में 2.73 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति

बर्नार्ड अरनॉल्ट हाल ही में ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टॉप 10 में शामिल हुए थे। खास बात यह है कि सिर्फ इसी साल यानी 1 जनवरी से अब तक अरनॉल्ट की संपत्ति में 2.73 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग की लिस्ट में शामिल 500 अमीरों में अकेले अर्नाल्ट ही हैं, जिन्होंने इतने कम समय में अपनी नेटवर्थ में इतना इजाफा किया।


100 करोड़ क्लब में सिर्फ 3 शख्स

अरनॉल्ट पिछले महीने 100 अरब डॉलर नेटवर्थ क्लब में शामिल हुए थे। इस क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे शख्स थे। इससे पहले सिर्फ जेफ बेजोस और बिल गेट्स ही इस क्लब में शामिल थे. अरनॉल्ट के पास एलवीएमएच कंपनी के करीब 50 फीसदी शेयर हैं।


दुनिया के 5 सबसे बड़े अमीर

जेफ बेजोस, अमेजन (यूएस)

Leave a Comment: