इस बैंक में जॉब करने का है मौका, निकली है बम्पर भर्तियां

Category : मौके | Sub Category : जॉब्स Posted on 2019-07-14 08:14:10


इस बैंक में जॉब करने का है मौका, निकली है बम्पर भर्तियां

इस बैंक में जॉब करने का है मौका, निकली है बम्पर भर्ती 


बैंक ऑफ बडौदा SO भर्ती के तहत चुने गए सभी कैंडिडेट्स को 50 हजार के करीब या उससे ज्यादा सैलरी मिलेगी.


Bank of Baroda SO Recruitment 2019: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अलग-अलग स्पेशलिस्ट IT ऑफिसर (Specialist IT Officers) के पदों पर भर्ती निकाली है. यह स्पेशलिस्ट IT ऑफिसर स्केल – II और स्केल III जैसे मैनेजर IT और सीनियर मैनेजर IT की पोस्ट पर भर्ती किए जाएंगे. इन पोस्ट पर कुल 35 वैकेंसी है. सभी इच्छुक आवेदनकर्ता 2 अगस्त तक बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. बैंक ऑफ बडौदा SO भर्ती के तहत चुने गए सभी कैंडिडेट्स को 50 हजार के करीब या उससे ज्यादा सैलरी मिलेगी. इस नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी कुछ इस प्रकार है.

Bank of Baroda Recruitment: महत्वपूर्ण तारीख


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख: 13/07/2019

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख: 02/08/2019

एप्लिकेशन एडिट करने की आखिरी तारीख: 02/08/2019

एप्लिकेश का प्रिंट आउट लेने की आखिरी तारीख: 17/08/2019

ऑनलाइन फीस का भुगतान करने की तारीख: 13/07/2019 से 02/08/2019

Bank of Baroda Recruitment: शैक्षिक योग्यता


सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कंप्यूटर साइंस/ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन में न्यूनतम 60 फीसदी (SC/ST/OBC/PWD के लिए 55 फीसदी) के साथ बीई/ बीटेक डिग्री में 4 साल या समान कोई ग्रेड.


यह भी पढ़ें…कर्नाटक बैंक में निकली क्लर्क के लिए वैकेंसी, 37 हजार होगी सैलरी; ये है पूरी डिटेल

Bank of Baroda Recruitment: उम्र


मैनेजर पोस्ट के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 25-32 साल होनी चाहिए.

सीनियर मैनेजर की पोस्ट के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 28 साल से 35 साल होनी चाहिए.


रिजर्व कैटगरी के उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

Bank of Baroda Recruitment: पे स्केल


MMG/S II – (Rs.31705 x 1145 (1) – 32850 x 1310(10). चुने गए उम्मीदवारों को लगभग 45950 रुपये सैलरी मिलेगी.

MMG/S III – Rs. 42020 x 1310 (5) – 48570 x 1460 (2). चुने गए उम्मीदवारों को लगभग 51490 रुपये सैलरी मिलेगी.

Bank of Baroda Recruitment: आवेदन करने की प्रक्रिया


स्टेप 1: बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं


स्टेप 2: बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2019 कैरियर सेक्शन पर क्लिक करें


स्टेप 3: वर्तमान भर्ती पर क्लिक करें और रिक्रूटमेंट ऑफ आईटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर- प्रोजेक्ट 2019-20 खोलें


स्टेप 4: बैंक ऑफ बड़ौदा रिक्रूटमेंट ऑफ आईटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर- प्रोजेक्ट 2019 डाउनलोड करें


स्टेप 5: पेज के उपर दी गई लिंक “https://ibpsonline.ibps.in/bobspitjun19/” पर क्लिक करें


स्टेप 6: खुद को रजिस्टर करें और पेमेंट करें


स्टेप 7: एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट डाउनलोड करना ना भूलें


नौकरी से संबिधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन इस लिंक से पढ़ें: https://www.bankofbaroda.in/writereaddata/Images/pdf/advertisement-IT-specialist-officers-12-07-2019.pdf

Leave a Comment: