Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Auto Posted on 2019-07-09 09:09:42
एक लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार हुंडई अपनी इलेक्ट्रिक कार KONA को भारत में लांच करने जा रही है, जी हां 9 जुलाई को इस गाड़ी से पर्दा उठेगा। कई नए फीचर्स से लैस होगी नई KONA , लेकिन इसमें सबसे बड़ी खासियत होगी इसकी बैटरी जोकि न सिर्फ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी बल्कि माइलेज भी इतनी देगी कि आप बस लॉन्ग ड्राइव ही करना पसंद करोगे।
Hyundai KONA में लगी बैटरी इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। इसका 39.2kWh बैटरी वाला वर्जन फुल चार्ज पर 452 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। साथ ही इसकी बैटरी भी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। DC फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 54 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। जबकि AC चार्जर के जरिए इसके फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे का समय लग सकता है।
मोबाइल की तरह चार्ज होगी यह इलेक्ट्रिक कार
Hyundai कोना इलेक्ट्रिक कार में फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी मिलेगा। कंपनी ने ऑफिशल साइट पर इसकी जानकारी दी है। Hyundai का दावा है कि कोना इलेक्ट्रिक को मोबाइल की तरह तेजी से चार्ज किया जा सकेगा।
कीमत
Hyundai पहले ही इसकी पुष्टि कर चुकी है कि वह कोना इलेक्ट्रिक का निर्माण भारत में अपने चेन्नै प्लांट में स्थानीय स्तर पर करेगी। इसकी कीमत बहुत ज्यादा न हो, इसलिए कंपनी इसे भारत में बना रही है। कोना इलेक्ट्रिक की कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच हो सकता है। इलेक्ट्रिक कार के लिए यह कीमत आक्रामक मानी जा रही है।
कमाई करो कोट