Category : मौके | Sub Category : बिजनेस Posted on 2019-07-08 14:02:49
नई दिल्ली. सरकार जल्द ही बाजार से लगभग 20 फीसदी सस्ता एसी खरीदने का मौका देने जा रही है। हालांकि इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। दरअसल, बिजली मंत्रालय के अधीन काम करने वाली कंपनी ईईएसएल (Energy Efficiency Services Ltd, EESL) ने 1.5 टन के इन्वर्टर एसी बेचना शुरू कर दिया है। आपको यह एसी सिर्फ 41,300 रुपए में मिलेगा। इस एसी को 5.4 स्टार रेटिंग मिली है, यानी इन्हें अपने घर में लगाने वालों को सस्ते दाम पर एसी मिलेगा और बिजली की भी बचत होगी। ये एसी Voltas कंपनी के बने होंगे।
हर साल 300 यूनिट बिजली की होगी बचत
ईईएसएल के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि, सिर्फ उनके एसी को ही पूरे भारत में 5.4 रेटिंग मिली है। यह बिजली बचाने में सक्षम है और ग्राहकों को सालाना तकरीबन 300 यूनिट बिजली बचाने में मदद करेगा। उनके एसी की कीमत 41,300 रुपए है, जिसमें जीएसटी और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज शामिल है। बाजार में मौजूद 5 स्टार रेटिंग के अन्य एसी की कीमत 50,000 रुपए तक है। उन्होंने कहा कि, इस परियोजना के पहले चरण में 50 हजार एसी बेचे जाएंगे। लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए ईईएसएल दूसरे चरण की तैयारी करेगा।
दिल्ली के बाहर से भी लोग कर सकेंगे ऑर्डर
सौरभ कुमार ने बताया कि, दिल्ली के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोग भी इन एसी को ऑर्डर कर सकेंगे, अगर उनके क्षेत्र में वोल्टास की मौजूदगी होगी। हालांकि कस्टमर सिर्फ EESL के डेडिकेटेड ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर ही अपने ऑर्डर दे पाएंगे।
कमाई करो कोट