Category : मौके | Sub Category : बिजनेस Posted on 2019-07-06 09:36:17
नई दिल्ली. Union Budget 2019: सरकार ने आम बजट में नया बिजनेस शुरू करने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा है कि सरकार ने नए कारोबारियों यानी MSME के लिए नई सुविधा लेकर आई है। इसके तहत 1 करोड़ रुपये तक का लोन केवल 1 घंटे के अंदर पास हो जाएगा। यह सुविधा अभी तक मौजूदा बिजनेस के लिए ही है और जल्द ही नए बिजनेस के लिए भी इसके जरिये लोन लिया जा सकेगा। लोन का अमांउट सिर्फ 8 दिन के अंदर आपके अकाउंट में आ जाएगा।
59 मिनट में मिलेगा 1 करोड़ का लोन
स्टैंडअप इंडिया योजना से दो साल में 300 कारोबारी उभरकर सामने आए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि MSME सेक्टर की कर्ज तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए सरकार ने एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 59 मिनट के भीतर 1 करोड़ रुपये तक का लोन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है।
बनेगा अलग पेमेंट प्लेटफॉर्म
सीतारमण ने कहा कि सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (MSME) के लिए एक भुगतान प्लेटफॉर्म का निर्माण करेगी। इससे बिल प्रस्तुत करने और उसके भुगतान का कार्य एक ही प्लेटफॉर्म पर किया जा सके। सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए जोर दिया है कि छोटी एवं मझोली इकाइयों में रोजगार सृजित करने के लिए निवेश की जरूरत है।
कमाई करो कोट