Small Savings: PPF, NSC सहित छोटी बचत योजनाओं पर घट सकती हैं ब्याज दरें, सरकार जल्द करेगी ऐलान

Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-06-26 03:29:40


Small Savings: PPF, NSC सहित छोटी बचत योजनाओं पर घट सकती हैं ब्याज दरें, सरकार जल्द करेगी ऐलान

 

नई दिल्ली। Small Savings: पीपीएफ (PPF), एनएससी (NSC) जैसी छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज जुलाई से घट सकता है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुआई वाली केंद्र सरकार इस सप्ताह जुलाई-सितंबर, 2019 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज में कमी का ऐलान कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्याज दरों में यह कमी 30 से 50 बेसिस प्वाइंट्स (0.30 से 0.50 फीसदी के बीच) तक हो सकती है।

 

अप्रैल-जून तिमाही में नहीं हुआ था कोई बदलाव

केंद्र सरकार ने इससे पहले जनवरी-मार्च, 2019 के लिए भी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अप्रैल-जून तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया था। आर्थिक मामलों का विभाग (Department of Economic Affairs) इस सप्ताह या अगले सप्ताह की शुरुआत में इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

 

आरबीआई ने घटाई थीं ब्याज दरें

लोकसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कॉस्ट ऑफ कैपिटल घटाने का वादा किया था। माना जाता है कि कैपिटल कॉस्ट घटने से निवेश को बूस्ट मितला है। इससे पहले हाल में हुई आरबीआई की मॉनिट्री पॉलिसी मीटिंग में तीसरी बार ब्याज दरों में कटौता का ऐलान किया गया था। अब छोटी ब्याज दरों में कमी देखने को मिलेगी।

 

अभी ज्यादा हैं ब्याज दरें: दास

केंद्रीय बैंक ने 209 में तीसरी बार पॉलिसी रेट्स में कमी की थी। जून में रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स घटाकर 5.75 फीसदी की गई थी। जून मीटिंग के मिनट्स के मुताबिक, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास ने कहा था कि छोटी बचत पर ब्याज दरें सुझाए गए फॉर्म्यूले से ज्यादा हैं।

 

Leave a Comment: