Indian Navy Recruitment: भारतीय नौसेना में निकलीं 2700 नौकरियां, 12वीं पास के लिए मौका

Category : मौके | Sub Category : जॉब्स Posted on 2019-06-16 04:13:42


Indian Navy Recruitment: भारतीय नौसेना में निकलीं 2700 नौकरियां, 12वीं पास के लिए मौका


नई दिल्ली। Indian Navy Recruitment: भारतीय नौसेना ने 2700 नाविकों (AA & SSR) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हम यहां नौकरी से जुड़ी जानकारियां दे रहे हैं।


नौकरी से जुड़ी अहम बातें

नौसेना ने नाविकों के लिए 2700 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है।

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथिः 28 जून, 2019

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 10 जुलाई, 2019


क्या हो योग्यता

उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।  


आयु सीमा

आवेदक का जन्म 1 फरवरी, 2000 से 31 जनवरी, 2003 के बीच हुआ हो।


क्या है आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 28 जून से 10 जुलाई, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन पढ़ कर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।


Leave a Comment: