Saubhagya Scheme: मुफ्त में मिल जाएगा बिजली कनेक्शन, मोदी सरकार की स्कीम का उठाएं फायदा

Category : मनी टिप्स | Sub Category : सेविंग Posted on 2019-06-14 04:25:37


 Saubhagya Scheme:  मुफ्त में मिल जाएगा बिजली कनेक्शन, मोदी सरकार की स्कीम का उठाएं फायदा


नई दिल्ली। saubhagya scheme:  करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने सरकार की योजना को खासी सफलता मिल रही है। हम बात कर रहे हैं सौभाग्या स्कीम की। इस योजना को ‘सहज बिजली हर घर योजना’ के नाम से भी जाना जाता है, जिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली सरकार ने 25 सितंबर, 2017 को लॉन्च किया था। हम यहां इस योजना का स्टेप बाई स्टेप प्रॉसेस बता रहे हैं, जिससे आप भी फायदा उठा सकते हैं।


क्या है सौभाग्य  योजना 

Pradhan Mantri Sahaj Bijli Har Ghar Yojana: जिन लोगों के नाम साल 2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना में हैं, उन्हें इस योजना के तहत बिजली कनेक्शन मुफ्त मिलेगा। वहीं जिन लोगों का नाम सामाजिक-आर्थिक जनगणना में नहीं है, उन्हें बिजली का कनेक्शनन सिर्फ 500 रुपये के शुल्क पर मिल सकता है। ऐसे लोग यह 500 रुपये भी 10 आसान किस्तों  में चुका सकते हैं। देश के जिन इलाके में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है, वहां इस योजना के तहत सरकार हर घर को एक सोलर पैक देगी, जिसमें 5 एलईडी बल्ब और एक पंखा होगा। 


मुख्य बातें

योजना का नाम-प्रधानमंत्री सहज ब‍िजली हर घर योजना 

योजना का लक्ष्य- भारत के हर घर में ब‍िजली पहुंचाना 

किसको मिलेगा फायदा- गरीब लोगों को 


सौभाग्य योजना का उद्देश्य 

इसका उद्देश्य शैक्षिक और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, जनता की सुरक्षा और संचार के साधन को और बेहतर बनाना है। मुख्य रूप से सरकार सौभाग्य योजना के जरिये सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाना चाहती है। बता दें कि सौभाग्य योजना से लोगों, खासकर महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा। इतना ही नहीं अंधेरे में घर से बाहर निकलना मुश्किल होता है, खास तौर पर महिलाएं अंधेरे में घर से निकलना नहीं चाहती। 


योजना का शुभारंभ

इस स्कीम को प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया है। इस स्कीम को सही तरह से चलाने की जिम्मेदारी ग्रामीण विद्युतीकरण निगम को दी गई है। बता दें कि योजना से जुड़े दस्तावेज इस स्कीम का लाभ लेने के लिए काफी जरूरी है। इनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। 


वेब पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन

इस स्कीम की प्रोग्रेस की जानकारी हासिल करने के लिए और स्कीम के लिए खुद का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए एक वेब पोर्टल http://saubhagya.gov.in/ भी बनाया गया है। इस पोर्टल को 16 नवंबर 2017 को लॉन्च किया गया था। इस वेब पोर्टल की मदद से कोई भी व्यक्ति बिजली कनेक्श न लेने के ल‍िए अपना नाम रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इतना ही नहीं समय समय पर इस वेब पोर्टल पर जाकर ये भी जानकारी प्राप्ते कर सक्ता हैं कि उसको कब तक बिजली दी जाएगी। 


मोबाइल ऐप पर भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

वेब पोर्टल पेज के अलावा इस स्कीम से जुड़ी एक मोबाइल ऐप भी हैं। इसके जरिये भी लोग इस स्कीपम के लिए रजिस्ट्रेजशन करवा सकते है। 

इस स्कीम के लिए अगर आप मोबाइल पंजीकरण कराने के लिए आपको स्कीम से जुड़ा मोबाइल ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। अब उस ऐप में दिए गए एकी फार्म को भरना होगा और सबमिट करना होगा। इसके बाद आपका रजिस्ट्रे शन बिजली कनेक्श न लेने के लिए हो जाएगा। उसके बाद आपको एक सौभाग्य योजना फॉर्म/रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। रजिस्ट्रेशन फ्रॉम में सारी जानकारी भरें, ध्यान दें कि रजिस्ट्रेशन फ्रॉम बिल्कुल सही भरा होना चाहिए। इसके बाद अब साइन अप पर क्लिक करें। बता दें कि यदि आपने सौभाग्य योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म पहले से साइन अप किया है, तो आप ऑलरेडी रजिस्टर पर क्लिक करेंगे। इस तहत आपके पास सारी इनफार्मेशन आ जाएगी।



Leave a Comment: