PPF: बैंकों से बिना गारंटी मिल जाएगा सस्ता लोन, यह है तरीका

Category : मनी टिप्स | Sub Category : पैसे चाहिए Posted on 2019-06-11 04:06:15


PPF: बैंकों से बिना गारंटी मिल जाएगा सस्ता लोन, यह है तरीका


नई दिल्ली। public provident fund: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) टैक्स सेविंग के मामले में निवेश का एक अच्छा विकल्प  है। इसमें जमा किया अमाउंट टैक्स  फ्री होता ही है, साथ ही मैच्योमरिटी के बाद ब्याज सहित मिलने वाली रकम भी टैक्स फ्री होती है। इस बीच अगर आपको पैसों की जरूरत हो और आपके पास लोन लेने के लिए कोई गारंटी नहीं है तो PPF का विकल्प चुन सकते हैं। लोन की ब्याज दर भी बैंकों से कम होगी है। PPF की खास बात यह है कि इसमें सालाना 500 रुपये के न्यूनतम और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है।


PPF पर लोन लेने के ये हैं फायदे

- कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं

- लोन चुकाने के लिए 36 महीने की मोहलत

- 36 माह की अवधि, जिस महीने में आपका लोन पास हुआ है उसके अगले महीने से गिनी जाती है

- लोन के लिए ब्याज दर PPF पर मिल रहे ब्याज से केवल 2 फीसदी ज्यादा होती है, जो बैंकों की पर्सनल लोन ब्याज दर से कम है। फिलहाल PPF पर ब्याज दर 8 फीसदी है।

-इसके अलावा लोन लेते वक्त जो ब्याज दर तय होती है, लोन की अवधि पूरे होने तक वही दर बरकरार रहती है, फिर भले ही ब्याज दर कम या ज्यादा की जाए।


लोन की ये हैं शर्तें

- PPF पर लोन अकाउंट खुलने के बाद तीसरे और छठे वित्त वर्ष के बीच में ले सकते हैं। यानी लोन लेने के लिए आपका अकांउट कम से दो वित्त वर्ष पुराना होना जरूरी है।

- जहां तक PPF से विदड्रॉल कर सकने का सवाल है तो यह अकाउंट खुलने के बाद 7वें फाइनेंशियल ईयर से शुरू होता है।

- लोन की लिमिट दूसरे वित्ति वर्ष के आखिर में मौजूद PPF बैलेंस के 25 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकती।

- अकाउंट से विदड्रॉल शुरू होने के बाद आप PPF पर लोन नहीं ले सकते।

- इसके अलावा पहला लोन चुका देने के बाद ही आप PPF पर दूसरा लोन ले सकते हैं।

- आपको पहले लोन का प्रिंसिपल अमाउंट यानी मूलधन चुकाना होता है, उसके बाद ब्याज। ब्याज को दो मंथली इंस्टॉलमेंट या उससे कम में भी चुकाया जा सकता है।

- प्रिंसिपल अमाउंट को दो या उससे ज्यादा इंस्टॉलमेंट या मंथली इंस्टॉलमेंट में चुकाया जा सकता है। 


इन बातों का रखें ध्यान

- अगर 36 माह में लोन नहीं चुका पाते हैं तो आपको PPF पर मिल रहे ब्याज से 6 फीसदी ज्यादा ब्याज देना होगा।

- अगर आपने नियत समय के अंदर लोन का प्रिन्सिपल अमाउंट चुका दिया है लेकिन ब्याज का कुछ हिस्सा बाकी है तो वह आपके PPF अकाउंट से काटा जाता है।

- लोन के लिए आपके PPF अकाउंट का चालू रहना भी जरूरी है। यानी इसमें हर साल होने वाला न्यूनतम निवेश जारी रहना चाहिए।


Leave a Comment: