ऐसे खरीदें सस्ते ULIP प्लान, मिलते हैं दूसरे फायदे भी

Category : मनी टिप्स | Sub Category : इन्श्योरेंस Posted on 2019-06-09 05:47:37


ऐसे खरीदें सस्ते ULIP प्लान, मिलते हैं दूसरे फायदे भी


नई दिल्ली। buy ULIP online: अब बीमा ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है, जिससे बीमा पर आने वाला खर्च घटा है। इस खर्च के घटने की वजह बीमा एजेंट को जाने वाला कमीशन है। वैसे तो ज्यादातर बीमा उत्पाद एजेंट के माध्यम से ही बेचे जाते हैं, जिनमें भारी भरकम कमीशन जाता था लेकिन अब अब अगर आप ऑनलाइन बीमा लेते हैं तो यह कमीशन नहीं देना पड़ता है। इससे आपको कम प्रीमियम में ज्यादा कवरेज मिल जाता है। आजकल लोग यूनिट लिंक इंश्योरेंस प्लान यानी यूलिप (ULIP) में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में आइए इनको ऑनलाइन खरीदने के फायदे जानते हैं।


देने होते हैं केवल 2 शुल्क 

ULIP plans: यूलिप में मुख्य रूप् के 4 तरह के शुल्क लगते हैं, जिनमें प्रीमियम अलोकेशन चार्ज, फंड मैनेजमेंट चार्ज, पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज और मॉर्टेलिटी चार्ज शामिल हैं। ऑनलाइन मार्केट में यूलिप (ULIP) लॉन्च किए जाने के बाद अब प्रीमियम अलोकेशन और पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता, क्योंकि अब यहां कोई बीमा एजेंट नहीं होता है। इसके साथ ही निवेशकों को मॉर्टेलिटी चार्ज भी प्लान की परिपक्वता पर वापस कर दिया जाता है। इस प्रकार से उन्हें मिलने वाला इंश्योरेंस कवर मुफ्त हो जाता है। इसके अलावा समय के साथ फंड मैनेजमेंट चार्जेस की अधिकतम सीमा भी 1.35 फीसदी प्रति वर्ष कर दी गई।


ऑनलाइन यूलिप लेने के फायदे 

buy ULIP online: ऑनलाइन यूलिप खरीदने के लिए आपको सबसे पहले अपनी पसंद की बीमा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। इसके बाद कुछ निजी विवरण भरने हैं और कुछ ही क्लिक्स में आप एक यूलिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं। यहां ग्राहकों के लिए यूलिप के फंड चुनने और किसी फंड को बदलने, लाइफ कवर में बदलाव करने या कोई राइडर आदि शामिल करने की प्रक्रिया को काफी अधिक सुविधाजनक बनाया जाता है। आपको इस बात की पूरी आजादी होगी कि आप अपना पैसा अपनी पसंद के फंड में निवेश करें और ऑनलाइन पोर्टल पर ही किसी फंड को बदलने की प्रक्रिया भी पूरी कर सकें।


इंस्टैंट पॉलिसी भी मिलना संभव 

पहले आम तौर पर एक पॉलिसी के जारी होने में 4-5 दिनों का समय लग जाता था। लेकिन अब ऑनलाइन यूलिप की इंस्टेंट खरीदारी सुविधा के जरिये इंश्योरेंस कंपनियां अपने ग्राहकों को लगभग तुरंत ही यूलिप जारी कर सकेंगी, जो कि कंपनी की अंडरराइटिंग गाइडलाइंस पर आधारित होंगी।


यूलिप पॉलिसी की निगरानी ऑनलाइन संभव 

निवेशक के रूप में आप हर समय यह भी देख सकेंगे कि आपके पोर्टफोलियो में कितनी फंड यूनिट्स मौजूद हैं। यूलिप में निवेश के दौरान यह हमेशा अच्छा होगा कि आप पहले किसी ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस पर जाकर वहां उपलब्ध विभिन्न प्लान्स की तुलना करें और फिर अपनी जरूरत के अनुसार ऐसा प्लान चुनें जो आपकी जेब पर भी भारी ना पड़े।


Leave a Comment: