Business Tips : जानें घर बैठे कैसे कर सकते हैं बड़ी कमाई

Category : मौके | Sub Category : बिजनेस आइ़डिया Posted on 2019-06-06 04:30:53


Business Tips : जानें घर बैठे कैसे कर सकते हैं बड़ी कमाई

नई दिल्ली। अगर थोड़ी सी समझदारी दिखाई जाए तो घर बैठे मोटी कमाई (Earning at house) की जा सकती है। कई ऐसे काम हैं जो घर बैठे आसानी से शुरू किए जा सकते हैं और उन्हें चलाया भी जा सकता है। यहां हम आपको ऐसे 5 कामों की जानकारी दे रहे हैं, जो घर बैठे ऑनलाइन (Online) होते हैं। ऐसे मे आपको भागदौड़ करने की भी जरूरत नहीं है। बस कारोबार शुरू करने के लिए शुरुआत में मिलना जुलना पड़ता है। कई बार तो यह काम ऑनलाइन भी हो जाता है।

 

मार्केट रिसर्च एनालिस्ट (Market research analyst) बन करें कमाई

कारोबारी जगत में आजकल मार्केट रिसर्च एनालिस्ट (Market research analyst) की काफी मांग है। इसलिए इस क्षेत्र में अच्छी शुरूआत की जा सकती है। यह काम बतौर बिजनेस या फिर ऑनलाइन किसी कंपनी से टाइअप करके किया जा सकता है। इसके लिए आपको कंपनी के प्रोडक्ट, क्वालिटी और दाम को लेकर ग्राहकों की राय की जानकारी जुटानी होती है। इसे लोग पार्ट टाइम बिजनेस (Part Time Business) के रूप में भी कर सकते हैं। इस काम में रिसर्च करके कंपनी को डाटा और ग्राहकों का फीडबैक देना होता है। इस दौरान अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को लेकर दूसरे प्रोडक्टस से तुलना तक की बातों का ध्यान रखना होता है। इस काम को करके हर माह आसानी से 20 से 30 हजार रुपये की कमाई की जा सकती है।

 

वित्तीय सलाहकार (Financial adviser) बन कर करें कमाई

अगर आपके पास वित्तीय बाजार की जानकारी के साथ अपना कंप्यूटर या लैपटॉप है तो यह काम आप घर बैठे वित्तीय सलाहकार (Financial adviser) का काम कभी भी शुरू कर सकते हैं। इस काम को अगर ऑनलाइन करते हैं तो अपना आफिस खोलने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर यह काम आप ऑफिस बना कर करना चाहते हैं तो यह भी संभव है। इस काम के दौरान आपको ग्राहक से मिलना, कई बार कॉन्फ्रेन्स अटेंड करना होती है। इसके अलावा आप ग्राहक को वित्तीय सलाह भी दे सकते हैं। इस काम को करके आप आसानी से हर महीने 30 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। हां यह जरूर है कि वित्तीय क्षेत्र की कंपनियां उन लोगों को अपने साथ जोडती हैं जिनके पास प्रोफेशनल डिग्री (Professional degree) हो।

 

ऑनलाइन अकाउंटेंट (Online accountant) बनने का भी मौका

ऑनलाइन अकाउंटेंट (Online accountant) का काम करके भी अच्छी कमाई की जा सकती है। आजकल इस काम की भारी डिमांड है। कई कंपनियां नए लोगो को मौका देती हैं। ऐसी कंपनियों के साथ आराम से काम किया जा सकता है। इस काम से हर महीने 15 से 20 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है। लेकिन यह काम वही लोग कर सकते हैं जिनके पास अकाउंट्स की जानकारी, प्रोफेशनल डिग्री (Professional degree) हो।

 

ग्राफिक डिजाइनर (graphic designer) की बढ़ रही है मांग

आजकल मीडिया हाउस, फिल्म और ऐड एजेंसियों में ग्राफिक डिजाइनर (graphic designer) की मांग काफी ज्यादा है। यहां आप प्रोजेक्ट के हिसाब से घर बैठे काम कर सकते हैं इस काम को करके आप आराम से 15 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। इस काम को करने के लिए आपके पास ग्राफिक डिजाइनिंग से जुडे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर होने चाहिए। आपके पास जितना क्रिएटिव स्किल (Creative Skills) होगी आप की कमाई उतनी ही ज्यादा होगी।

Leave a Comment: