Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-06-04 15:02:39
नई दिल्ली। bank holidays: अगर आपको बैंक का कोई भी काम करना है
तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि RBI की
वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार जून में बैंक 6 दिन
बंद रहेंगे। बता दें कि इन 6 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने
वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी काम शेष है तो उसे
समय पर पूरा कर लीजिए। आइए जानते हैं जून में कितने दिन और कब बैंक बंद
रहेंगे।
RBI की ओर से जून
में बैंकों में दी गई छुट्टियों की लिस्ट
5 जून-
ईद-उल-फितर। इस दिन सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
6 जून- महाराणा
प्रताप जयंती। इस दिन हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
8 जून- दूसरे
शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
15 जून- राजा
संक्रांति। इस दिन ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
15 जून- वाईएमए डे।
इस दिन मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
17 जून- सागा दावा।
इस दिन सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
22 जून- चौथे
शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
इन त्योहारों पर
राज्यों के बैंक बंद रहेंगे
रेमना नी-मिजोरम
में मुख्य रूप से इसे मनाया जाता है। दरअसल 30 जून 1986 को
केंद्र सरकार और पूर्व भूमिगत मिजो नेशनल फ्रंट एमएनएफ के बीच मिजोरम शांति
समझौता पर हस्ताक्षर किए गए थे। तभी से हर साल मिजोरम
में इसकी वर्षगांठ मनाई जाती है।
पहीली राजा-ये
त्योहार मुख्य रूप से ओडिशा में मनाया जाता है। इस दिन ओडिशा के बैंक बंद रहेंगे।
राजा या मिथुन
संक्राति-ये त्योहार भी ओडिशा के लोग मनाते हैं। ये तीन
दिन चलने वाला त्योहार है।
गुरु अरजन देव
शहीदी दिवस-सिख समुदाय के लोग इस गुरुद्वारों में जाते
हैं। इस दिन गुरुद्वारों में कीर्तन होता है जिसके बाद लंगर का आयोजन कराया जाता
है।
संत गुरु कबीर
जयंती-संत कबीर दास हमारे देश बहरत के महान संत थे। कबीर जयंती उनके जन्म
दिवस के रूप में मनाई जाती है।
खरची पूजा-ये
त्योहार खासतौर पर त्रिपुरा के लोग मनाते हैं।
कमाई करो कोट