Category : मौके | Sub Category : क्विज Posted on 2019-02-23 14:10:24
नई दिल्ली. भारत
सरकार आपको 1 लाख रुपए का कैश इनाम जीतने का मौका दे रही है। दरअसल इसके लिए आपको
मुंबई से अहमदाबाद के लिए शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन (Bullet Train) को नया नाम देना होगा। यह कुछ वैसा ही है,
जैसे सरकारी एयरलाइन एयरलाइन एयर इंडिया का मस्कट महाराजा है। अगर आपका दिया गया
नाम चुन लिया जाता है तभी आपको इनाम मिलेगा।
25 मार्च तक है
मौका
इसके लिए नेशनल
हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (NHSRCL)
ने एक राष्ट्रीय स्तर पर एक
कॉम्पिटीशन शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत आपको इस बुलेट ट्रेन (Bullet Train) के लिए नाम बताना होगा और एक मैस्कॉट डिजायन
करना होगा। जीतने वाले को 1,00,000 रुपए कैश इनाम मिलेगा। इस प्रतियोगिता में
आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है।
आवेदन का यह है
तरीका
इसके लिए आप mygov.in वेबसाइट पर कॉम्पिटीशन में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता
से जुड़ी अन्य जानकारियां भी आपको इस वेबसाइट पर मिलेंगी।
मिलेगा एक लाख रु
का मिलेगा पुरस्कार
ट्रेन का नाम और मस्कट का चयन एक कमेटी करेगी। विजेताओं नकद पुरस्कार के साथ एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। हर कैटेगरी में पांच सांत्वना पुरस्कार भी होंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन कराने वाली संस्था NHSRCL का लोगो भी ऐसे ही कॉम्पिटीशन से चुना गया था। इसे 2017 में अपनाया गया।