Category : बड़ी खबर | Sub Category : इंटरनेशनल Posted on 2019-06-03 16:49:46
दुनिया के तीसरे सबसे रईस शख्स अरबपति
वॉरेन बफे (Warren Buffett) के साथ लंच करने के लिए हर साल लगने वाली बोली का अमाउंट इस बार रिकॉर्ड
हाई 4,567,888 डॉलर जा पहुंचा है। इंडियन करेंसी में यह रकम लगभग 31.5 करोड़ रुपये
बैठती है। बफे के साथ लंच करने के लिए इतना अमाउंट चुकाने वाला शख्स अभी गुमनाम है।
बता दें कि बर्कशायर हैथवे कंपनी के
चेयरमैन व सीईओ और इन्वेस्टमेंट गुरू कहलाने वाले वॉरेन बॅफे के साथ लंच का यह
आयोजन हर साल होता है। इस लंच के लिए बिडिंग से आने वाला पैसा सैन फ्रांसिस्को की
एक चैरिटी संस्था ग्लाइड (Glide) फाउंडेशन में जाता है। यह संस्था भुखमरी, गरीबी
और घर न होने की समस्या दूर करने की दिशा में काम करती है। इस चैरिटी लंच के लिए
बिडिंग ईबे इंक की वेबसाइट पर शुरू हुई थी, जो 5 दिन चलने
के बाद 31 मई शाम 7.30 बजे बंद हो गई। बिडिंग 25000 डॉलर से शुरू हुई थी।
क्या था पिछला
रिकॉर्ड
इस साल की 45.7 लाख डॉलर की विनिंग बिड
अब तक की रिकॉर्ड 34.56 लाख डॉलर की विनिंग बिड से लगभग एक तिहाई ज्यादा है। यह
बिड 2012 और 2016 में आई थी। इस साल बफे के साथ चैरिटी लंच के लिए 5 बिडर्स की ओर
से 18 बिड्स हासिल हुई थीं।
कैसे जुड़े Warren
Buffett ग्लाइड से
पिछले 19 सालों से चल रहे इस चैरिटी
लंच से वॉरेन बफे चैरिटी के लिए लगभग 3 करोड़ डॉलर जुटा चुके हैं। बफे अपनी पहली
पत्नी सुसैन के जरिए ग्लाइड से जुड़े। वह इस फाउंडेशन की वॉलंटीर थीं। सुसैन की
2004 में मृत्यु हो गई थी।
विनर 7 लोगों को
लंच पर ले सकता है साथ
चैरिटी लंच के लिए इस बिड को जीतने
वाला वॉरेन बफे के साथ लंच करने के लिए अपने साथ 7 दोस्तों को ला सकता है। लंच
न्यूयॉर्क के मैनहैटन में स्मिथ एंड वॉलेंस्की स्टेकहाउस में होता है।
19 सालों में
विनर रहे बिडर्स और ऑक्शन में आया अमाउंट
साल 2000 में इस चैरिटी लंच के पहले
ऑक्शन में 25000 डॉलर हासिल हुए थे। पिछले साल के ऑक्शन में 33 लाख डॉलर आए।
कमाई करो कोट