EPFO 2019 Associate Recruitment 2019: इच्छुक उम्मीदवार करें आवेदन, 45000 होगी सैलरी

Category : मौके | Sub Category : जॉब्स Posted on 2019-05-27 13:16:15


EPFO 2019 Associate Recruitment 2019: इच्छुक उम्मीदवार करें आवेदन, 45000 होगी सैलरी

EPFO Associate Recruitment 2019: कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन(EPFO) ने ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी कर असिस्टेंट  पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार EPFO कुल 280 पदों पर भर्ती करने वाला है। इसके लिए 30 और 31 जुलाई को परीक्षा आयोजित होगी।

                                          

सभी इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार 2019 EPFO भर्ती के लिए EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं।

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

EPFO एसोसिएट पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 30 मई को शुरू होगी और 25 जून को बंद हो जाएगी।


EPFO Associate Recruitment 2019: ऐसे करें आवेदन

स्‍टेप 1: EPFO की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं।

स्‍टेप 2: वहां जाकर APPLY ONLINE FOR RECRUITMENT TO THE POST OF ASSISTANT-2019 IN EPFO लिंक पर क्‍ल‍िक करें।

स्‍टेप 3: इसके बाद Click here for Registration लिंक पर क्‍ल‍िक कर, खुद को रजिस्‍टर करें।

स्‍टेप 4: अपना नाम और ईमेल आईडी जैसी मांगी गई जानकारी भरें।

स्‍टेप 5: एप्‍लीकेशन भरें और SUBMIT लिंक पर क्‍ल‍िक करें।

स्‍टेप 6: आपके पास एक कंफर्मेशन संदेश आ जाएगा। अगर यह संदेश नहीं आता है तो समझें आपका आवेदन नहीं हुआ है।

 

 

योग्‍यता

आयु सीमा

आवेदन की उम्र न्‍यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष। SC/ST/OBC, सरकारी कर्मचारी और विकलांग श्रेणी के उम्‍मीदवारों को उम्र सीमा में छूट प्राप्‍त है।

 

शैक्षणिक योग्‍यता

आवेदकों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक पास होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

 

7वें वेतन आयोग के अनुसार होगी सैलरी

चयनित उम्‍मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्‍स के लेवल-7 के अनुसार वेतन के रूप में 44,900 प्राप्‍त होगा। यह शुरुआती वेतन है। उम्‍मीदवारों को DA, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउएंस के साथ अन्‍य प्रकार के अलाएउएंट भी समय-समय पर प्राप्‍त होंगे।

Leave a Comment: