Category : मनी टिप्स | Sub Category : पैसे चाहिए Posted on 2019-05-27 05:59:19
आपको बता दें कि मुद्रा योजना के तहत
अगर आप बेकरी प्रोडक्ट यानी केक, बिस्किट, चिप्स और ब्रेड
की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने का प्लान बना रहे हैं, तो जानिए इस प्रोजेक्ट को
शुरू करने से आपको कितना पैसा चाहिए होगा और कितना आपको प्रॉफिट होगा..
मोदी सरकार ने नए उद्यमियों को बढ़ावा
देने के लिए मुद्रा योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत कुछ नए बिज़नेस की लिस्टिंग
की गई थी, जिनको शुरू करने
में सरकार मदद करेगी। आमतौर पर लोग ज्यादा पैसे नहीं होने के कारण कोई अच्छा
बिज़नेस शुरू नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं बेकरी के बिज़नेस के बारे
में की आप इस बिज़नेस को कैसे शुरू कर सकते हैं और इसके लिए आपको कितनी इन्वेस्मेंट
की जरूरत है। आपको बता दें कि मुद्रा योजना के तहत अगर आप बेकरी प्रोडक्ट यानी केक, बिस्किट, चिप्स और ब्रेड
की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने का प्लान बना रहे हैं तो जानिए इस प्रोजेक्ट को
शुरू करने से आपको कितना पैसा चाहिए होगा और कितने आपको प्रॉफिट होगा।
कुल लागत 5.36
लाख रुपये
5.36 लाख रुपये की लागत से बिस्कुट
मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस शुरू किया जा सकता है। इसमें अपनी जेब से सिर्फ 90 हजार
रुपये लगाकर बाकी रकम टर्म लोन और वर्किंग कैपिटल लोन के टर्म पर जुटाई जा सकती है।
महीने में कितना
प्रोडक्ट
100
KG चिप्स (75 रुपये प्रति KG)
70 KG मिक्सचर
(70 रुपये प्रति KG)
150
KG केक (300 रुपये प्रति KG)
15000 यूनिट पफ्स, कटलेट और सूखे समोसे (5 रुपये प्रति यूनिट)
7500 यूनिट अन्य आइटम (5 रुपये प्रति
यूनिट)
सालाना सेल्स 20.38 लाख की होगी अगर आप 60% कैपेसिटी इस्तेमाल होती है।
प्रोडक्शन कास्ट : 14.26 लाख इसमें रॉ मैटेरियल, पावर, सैलरी, टेलिफोन, मेंटिनेंस और
इंश्योरेंस का खर्च शामिल है।
आपको इस बिज़नेस को शुरू कर 6.12 लाख ग्रॉस प्रॉफिट होगा।
फाइनेंशियल
एक्सपेंस
टर्म लोन पर ब्याज : 39420 रुपये
सालाना
वर्किंग कैपिटल लोन पर ब्याज : 20860
रुपये सालाना
इनकम टैक्स : 13000 रुपये सालाना
नेट प्रॉफिट : 4.69 लाख रुपये सालाना
महीने का प्रॉफिट : करीब 40 हजार रुपये
ये है जमा-खर्च
का लेखा-जोखा (सालाना/रुपये)
प्रोडक्शन कॉस्ट: 14.26 लाख रुपये
टर्न ओवर: 20.38
लाख रुपये
ग्रॉस प्रॉफिट: 6.12
लाख रुपये
लोन का ब्याज: 50
हजार रुपये
इनकम टैक्स: 13-15
हजार रुपये
अन्य खर्च: 70-75
हजार रुपये
नेट प्रॉफिट: 4.60
लाख रुपये
मंथली इनकम: 35-40
हजार रुपये
मुद्रा लोन के लिए ऐसे करना होगा अप्लाई
इसके लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आप
किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें ये डिटेल देनी होगी…नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और
कितना लोन चाहिए। इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस भी नहीं देनी
होती। लोन का अमाउंट 5 साल में लौटा
सकते हैं।
*38 फीसदी
सालाना रिटर्न के हिसाब से डेढ़ साल में पूरा इन्वेस्टमेंट निकल सकता है।
कमाई करो कोट