LIC में 8581 पदों पर निकली बम्पर भर्ती इच्छुक उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Category : मौके | Sub Category : जॉब्स Posted on 2019-05-22 12:51:25


LIC में 8581 पदों पर निकली बम्पर भर्ती इच्छुक उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

LIC ADO Recruitment 2019: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सभी आठ क्षेत्रों के लिए भर्ती 2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें  LIC ADO के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें।

सबसे पहले आपको बता दें, LIC के इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट  licindia.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 9 जून है।

                                                                                                      

पदों का विवरण

LIC ने अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर (ADO) के 8581 पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार LIC ADO की आवेदन की प्रक्रिया 20 मई से शुरू कर दी गई है। जिसकी आखिरी तारीख 9 जून है।

 

योग्यता

उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो। बता दें, जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उनका पे-स्केल 34503 रुपये होगा।

 

ये है परीक्षा की संभावित तारीख

ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक)-  6 से 13 जून 2019

ऑनलाइन परीक्षा (मुख्य)-  10 अगस्त 2019

 

 

आयु   सीमा

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर रहे हैं उनकी न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए।

 

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक) और ऑनलाइन परीक्षा (मुख्य) के आधार पर किया जाएगा। वहीं LIC ADO परीक्षा के एडमिट कार्ड 29 जून, 2019 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड  licindia.in. कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन फीस भरने की आखिरी तारीख 20 मई है।

 

क्या होगी आवेदन फीस

 जनरल/ OBC उम्मीदवारों के लिए- 600 रुपये

SC/ST/PH उम्मीदवारों के लिए- 50 रुपये

 

 

Leave a Comment: