जारी होगा 10 रु का नया नोट, RBI का नोटिफिकेशन

Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-05-21 03:45:20


जारी होगा 10 रु का नया नोट, RBI का नोटिफिकेशन

New 10 Rupee Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि वह जल्द ही 10 रुपये के नए नोट जारी करेगा। ये नए नोट महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के तहत ही होंगे। 10 रुपये के नए नोटों पर RBI के नए गवर्नर शक्तिकांत दास के ​हस्ताक्षर रहेंगे। RBI द्वारा जारी बयान के मुताबिक, नए नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के मौजूदा 10 रुपये के नोटों की तरह ही होगा। RBI ने यह भी कहा है कि 10 रुपये के पुराने सभी नोट भी वैध बने रहेंगे।

 

200 और 500 रु के नए नोट भी होंगे जारी

अप्रैल में RBI ने महात्मा गांधी न्यू सीरीज में गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर वाले 200 और 500 रुपये के नए नोटों को जारी करने का एलान किया था। इसके अलावा केन्द्रीय बैंक ने 20 रुपये के नए नोट जारी करने की भी घोषणा की थी और कहा था कि पुराने नोट भी वैध रहेंगे।

 

अब कैसा होगा 20 रु का नया नोट

RBI के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 20 रुपये के नए नोट रंग हरापन लिए हुए पीला होगा। यह 63 मिमी चौड़ा और 129 मिमी लंबा होगा। नोट के पीछे के हिस्से पर देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए एलोरा की गुफाओं का चित्रण किया गया है। पीछे बाईं ओर वर्ष, स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ और भाषा की पट्टी होगी।

 

नए नोट के आगे के हिस्से पर महात्मा गांधी का चित्रण बीच में है। इसी साइड पर नोट का मूल्य हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में लिखा होगा और RBI, भारत, India और 20 माइक्रो लेटर्स के रूप में होंगे। सुरक्षा पट्टी पर भारत और RBI लिखा होगा। नोट के अगले हिस्से पर गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर, आरबीआई का प्रतीक चिन्ह महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिनी तरफ होगा और नोट के दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ होगा। नोट का नंबर बायें से दाहिनी तरफ बढ़ते आकार में छपा हुआ होगा।

Leave a Comment: