Category : मनी टिप्स | Sub Category : International Posted on 2019-05-21 03:18:45
म्यूनिख। गूगल (Google) का
ऑनलाइन विज्ञापन के क्षेत्र में दबदबा है। बीते साल कंपनी ने एड सेल्स के माध्यम
से 116 अरब डॉलर (लगभग 8 लाख करोड़ रुपए) की कमाई की।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के एक
अधिकारी ने कंपनी की इस कमाई की सीक्रेट बताया है। गूगल (Google) के
चीफ लीगल ऑफिसर केंट वॉकर (Kent Walker) ने बताया कि कंपनी कमाई के लिए मुख्य
रूप से पैसा कमाने से जुड़ी क्वेरीज का उपयोग करती है।
90 फीसदी कमाई होती है सर्च से
केंट वाकर जर्मनी के म्यूनिख में एक
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को बताया कि उनकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक (Alphabet
Inc) को सर्च एड्स से होने वाले प्रॉफिट में 90
फीसदी सर्च से ही आता है। उन्होंने कहा कि बाकी 5 फीसदी लोगों की
लोकेशन और अन्य जानकारियों से आती है। हालांकि उन्होंने इसका ज्यादा ब्योरा नहीं
दिया।
नए प्राइवेसी फीचर्स लागू कर रही है कंपनी
कंपनी नए प्राइवेसी फीचर्स को लागू
करने की भी तैयारी कर रही है। यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि दुनिया
भर की टेक्नोलॉजी कंपनियां कमाई के लिए व्यक्तिगत जानकारियां इकट्ठी करती हैं और
इस्तेमाल करती हैं।
ऐड सेल्स से कमाए 116
अरब डॉलर
पिछले साल लगभग 116
अरब डॉलर के ऐड सेल्स के साथ गूगल का ऑनलाइन विज्ञापन के क्षेत्र में वर्चस्व कायम
है। वॉकर की टिप्पणियां भी उसी दिन आईं जब कंपनी ने नए विज्ञापन के प्रारूपों के
बारे में खुलासा किया था।
कमाई करो कोट