Category : मनी टिप्स | Sub Category : बैंकिंग Posted on 2019-05-11 02:50:31
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI (स्टेट
बैंक ऑफ इंडिया) ने अपने ग्राहकों के लिए कर्ज़ सस्ता कर दिया है। बैंक ने
मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) घटाने का ऐलान किया है। इसके बाद बैंक
का होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन सस्ता हो जाएगा।
एमसीएलआर घटने से आम आदमी को सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसका मौजूदा लोन सस्ता
हो जाता है और उसे पहले की तुलना में कम EMI देनी पड़ती है।
आपको बता दें कि 10 अप्रैल को भी बैंक ने 0.10 फीसदी
तक ब्याज दरें घटाई थीं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की बैठक में रेपो रेट 0.25 फीसदी
घटाने का फैसला हुआ था. इसके बाद कई सरकारी बैंक ब्याज दरें घटाने का ऐलान कर चुके
है। RBI की अगली बैठक जून महीने में होगी।
इतनी सस्ती हुई
होम-ऑटो पर्सनल लोन EMI
SBI ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) में
0.05 फीसदी की कटौती की है। एक साल के कर्ज पर एमसीएलआर 8.50 फीसदी से घटाकर 8.45
फीसदी पर आ गई हैं।
1 मई से SBI बदल
चुका है ये नियम
SBI 1 मई से लोन को
लेकर बड़ा बदलाव कर चुका है। बैंक ने रेपो रेट को बैंक दरों से जोड़ दिया है। यह
फैसला एक लाख रुपये से ज्यादा के लोन पर लागू है। नए नियम लागू होने के बाद एक लाख
रुपये तक के डिपॉजिट पर 3.5 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। वहीं, 1
लाख रुपये से अधिक के डिपॉजिट पर यह इंटरेस्ट रेट 3.25 फीसदी है।
जून में फिर से
सस्ता हो सकता है कर्ज
आरबीआई मौजूदा वित्त वर्ष की पहली
छमाही में रेपो रेट में 0.25% और कटौती करने पर विचार कर सकती है। कोटक इकोनॉमिक रिसर्च
में यह उम्मीद जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू विकास दर की चिंताओं को ध्यान
में रखते हुए रिजर्व बैंक आगे भी ब्याज दर घटाने का फैसला ले सकता है। इस महीने के
पहले हफ्ते में हुई बैठक में भी 0.25% की कमी की गई थी।
कमाई करो कोट