घर बैठे इन 5 तरीकों से चेक करें PF बैलेंस

Category : मनी टिप्स | Sub Category : पीएफ Posted on 2019-05-10 03:23:21


घर बैठे इन 5 तरीकों से चेक करें PF बैलेंस

नई दिल्ली. How to check PF online: सैलरीड कर्मचारियों का पीएफ वैसे तो इम्प्लॉयर यानी कंपनी सैलरी देने से पहले ही काट लेती है, लेकिन आप यह चेक करते हैं कि कंपनी पीएफ का पैसा जमा कर भी रही है या नहीं। इम्प्लॉइज फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) डिपार्टमेंट इसकी जांच के लिए ऑनलाइन सुविधा देता है, जिससे ईपीएफ (EPF) सब्सक्राइबर्स अपनी पीएफ पासबुक (PF Passbook) का जायजा ले सकते हैं। ईपीएफ पासबुक में सब्सक्राइबर के ईपीएफ अकउंट में जमा हो रहे पैसे की पूरी डिटेल होती है। ईपीएफ सब्सक्राइबर्स मोबाइल ऐप UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) के माध्यम से भी अपना पीएफ चेक कर सकते हैं। 


पीएफ अकाउंट में जमा होता है इतना पैसा

EPF वेबसाइट epfindia.gov.in के मुताबिक, एक ईपीएफ अकाउंट में इम्प्लॉई अपनी पे (बेसिक वेज, महंगाई भत्ता और रिटेनिंग अलाउंस) का 12 फीसदी योगदान करता है और इतनी ही धनराशि इम्प्लॉयर द्वारा भी जमा की जाती है।


1. EPFO पोर्टल पर जाकर

अगर आपका अकाउंट UAN से लिंक है तो आप EPFO पोर्टल पर अपनी PF पासबुक देख सकते हैं।

ऑनलाइन पीएफ बैलेंस (PF Balance) जानने के लिए आपको सबसे पहले www.epfindia.gov.in पर जाना होगा।

उसके बाद Our Services कॉलम में For Employees पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद जो पेज खुलेगा उसमें मेंबर पासबुक पर क्लिक करना होगा।

अब नए खुले पेज पर आपको आपको अपना UAN और पासवर्ड डालना होगा।


2. EPFO ऐप

आप अपने फोन में EPFO का m-epf ऐप डाउनलोड करके भी PF बैलेंस जान सकते हैं।

ऐप में मेंबर पर और उसके बाद बैलेंस/पासबुक पर क्लिक करें।

उसके बाद अपना UAN व रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर डालें।

इसके बाद आपका पीएफ बैलेंस शो होने लगेगा।

 

3. मिस्‍ड कॉल देकर

आप केवल एक मिस्‍ड कॉल देकर भी PF बैलेंस जान सकते हैं।

इसके लिए आपको 011-22901406 पर मिस्‍ड कॉल करनी होगी।

इसके बाद आपको मैसेज के जरिए PF बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।

 

4. मैसेज के जरिए

आप मैसेज भेजकर भी PF बैलेंस जान सकते हैं।

साथ ही आपको अपने लेटेस्‍ट PF कॉन्‍ट्रीब्‍यूशन की भी जानकारी मिल जाएगी।

मैसेज के जरिए PF बैलेंस जानने के लिए आपका मोबाइल नंबर EPFO पर रजिस्‍टर्ड होना चाहिए।

इसके लिए आपको 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा।

मैसेज में आपको EPFOHO UAN ENG लिखना होगा। यहां ENG का मतलब भाषा से है, जिसमें आप बैलेंस जानना चाहते हैं। अगर आपको किसी दूसरी भाषा में पीएफ बैलेंस जानना है तो आपको दूसरी भाषा डालनी होगी।

मैसेज के जरिए आप यह जानकारी 10 भाषाओं हिन्‍दी, अंग्रेजी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्‍नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली में पा सकते हैं।

इसके अलावा यहां UAN का मतलब अंग्रेजी में UAN लिखने से ही है। आपको UAN नंबर नहीं डालना है।

 

 5. मोबाइल ऐप उमंग (UMANG)

उमंग ऐप के मेन पेज पर यूजर को एक बार लॉग इन करने की जरूरत होती है, जिसके बाद वह कई सेवाओं का लाभ ले सकता है।

यूजर ईपीएफओ सर्विसेस के ऑप्शन को सलेक्ट करके आगे बढ़ सकता है।

Leave a Comment: