Reward Points: क्रेडिट कार्ड का करते हैं यूज तो जरूर करें ये काम, नहीं तो होगा नुकसान

Category : मनी टिप्स | Sub Category : बैंकिंग Posted on 2019-05-10 03:08:58


Reward Points: क्रेडिट कार्ड का करते हैं यूज तो जरूर करें ये काम, नहीं तो होगा नुकसान

बैंक क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों को रिवार्ड प्वाइंट्स (Reward Points) देते हैं। क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर कितना रिवार्ड प्वाइंट्स हासिल होगा, यह निर्भर करता है कि कार्डधारक कितना राशि खर्च करता है।

 

आज के समय क्रेडिट कार्ड (Credit Card) में जरूरी हो गया है, जिसकी सुविधा को अनदेखा करना मुश्किल है। बैंक क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों को रिवार्ड प्वाइंट्स (Reward Points) देते हैं। क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर कितना रिवार्ड प्वाइंट्स हासिल होगा, यह निर्भर करता है कि कार्डधारक कितना राशि खर्च करता है। अगर आप क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवार्ड प्वाइंट्स को निर्धारित समय पर रिडीम नहीं कर पाते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं रिवार्ड प्वाइंट्स को रिडीम करने का क्या है तरीका...

 

क्या है रिवार्ड प्वाइंट्स

कोई भी ग्राहक, क्रेडिट कार्ड से की जाने वाली खरीदारी पर रिवार्ड प्वाइंट्स हासिल कर सकता है। क्रेडिट कार्ड पर खर्च की गई राशि पर आपको निश्चित रिवार्ड प्वाइंट्स हासिल होते हैं। बैंक और प्रॉडक्ट के आधार पर प्रत्येक पॉइंट की वैल्यू 0.25 से लेकर 1 की हो सकती है। आप छह महीने या साल भर की Credit Card की कुल खरीदारी के हिसाब से जमा रिवार्ड प्वाइंट्स को इकट्ठा कर उसे भुना सकते हैं।


रिवार्ड प्वाइंट्स को कैसे करें यूज

ग्राहक खर्च करने के साथ ही रिवार्ड प्वाइंट्स हासिल भी करते हैं, जिन्हें नेट बैंकिंग या फिर फोन बैंकिंग के जरिए कई प्रोडक्ट्स और वाउचर्स के लिए रिडीम किया जा सकता है। लेकिन साथ ही ध्यान रखने वाली बात यह है कि अगर समय पर रिवार्ड प्वाइंट्स रिडीम नहीं किया गया तो वे लैप्स भी हो सकते हैं। मतलब कि ग्राहको को एक्सपायरी डेट का ख्याल रखना जरूरी है।


क्या है भुनाने का तरीका

अधिकतर बैंक अपने ग्राहकों को Credit Card रिवॉर्ड पॉइंट के बदले मिलने वाले गिफ्ट का कैटलॉग उपलब्ध कराते हैं। आप इसमें से गिफ्ट का चुनाव कर सकते हैं। इसमें क्रॉकरी, खाने-पीने की चीजें, गिफ्ट वाउचर और कपड़े आदि हो सकते हैं।

Leave a Comment: