Category : मनी टिप्स | Sub Category : सेविंग Posted on 2019-05-04 09:56:05
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना
जाता है। पैसे की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। लेकिन
मौजूदा दौर में ये मुमकिन है 1 एक रुपये में सोना खरीदने की स्कीम में लोगों की
दिलचस्पी बढ़ रही है। ऑनलाइन कंपनियां इस स्कीम के जरिए ग्राहकों खासकर युवाओं को
आकर्षित कर रही हैं। इससे ऐसे वक्त सोने की मांग बढ़ाने में मदद मिली है, जब
कई कारणों से इसकी बिक्री में सुस्ती के संकेत हैं।
1 रुपये में
खरीदें सोना
ई-वॉलेट पेटीएम ने पेटीएम गोल्ड सर्विस
भी शुरू की है। इस प्लेटफॉर्म से आप महज 1 रुपए
में भी सोना खरीद सकते हैं। यहां आप 1 रुपए
से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक एक बार में सोना खरीद सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस
प्लेटफॉर्म पर बिकने वाला सोना 24 कैरेट 999.9 शुद्धता
वाला है। यहां आपकी तरफ से खरीदे गए सोने को एक सुरक्षित लॉकर में रखा जाता है। आप
जब चाहें इस सोने की होम डिलीवरी ले सकते हैं।
ऐसे खरीदें
पेटीएम गोल्ड से सोना खरीदने के लिए आपको पेटीएम ऐप पर गोल्ड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आप सोना खरीद सकते हैं। आपका सोना एमएटीसी-पीएमपी के लॉकर में सुरक्षित रहेगा। खरीदने के साथ ही आप यहां सोना बेच भी सकते हैं।
जब चाहें, हो
जाएगी डिलिवरी
पेटीएम गोल्ड की शुद्धता की 100 फीसदी
गारंटी होती है और एक ग्राम होते ही आपके गोल्ड की डिलिवरी आपके आदेश पर हो जाएगी।
डिलिवरी 1, 2, 5, 10, 20
ग्राम के सिक्कों में होती है। इसके साथ ही पेटीएम अपने प्लेटफॉर्म से डिजिटल
ट्रांजैक्शन करने पर कैशबैक के रूप में डिजिटल गोल्ड लेने का विकल्प भी आपको
देता है।
बुलियन इंडिया
से 300 रुपये में सोना
पेटीएम गोल्ड के अलावा बुलियन इंडिया
के जरिए भी आप सोना खरीद सकते हैं, हालांकि
यह कम से कम 300 रुपये का होना चाहिए। फिनकर्व बुलियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की
सब्सिडियरी कंपनी- बुलियन इंडिया भी एमएमटीसी-पीएएमपी की तरह आपके सोने को
सुरक्षित लॉकर में रखती है। यह बीमित भी होता है। यहां भी वॉलेट में जमा हो रहे
सोने की आप जब चाहें, होम डिलीवरी ले सकते हैं।
ईटीएफ भी है एक
विकल्प
अगर आप फिजिकल गोल्ड नहीं लेना चाहते
हैं तो गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ पेपर और इलेक्ट्रॉनिक
दोनों तरह से संभव है। गोल्ड ईटीएफ में निवेश पर आपको टैक्स छूट का फायदा भी
मिलता है। इसे आप डीमैट और ब्रॉकर दोनों के जरिए ले सकते हैं।
कमाई करो कोट