Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Auto Posted on 2019-05-04 03:54:55
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने नई TUV3OO लॉन्च कर दी है। नई TUV3OO की
शुरुआती कीमत 8.38 लाख रुपये है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra
& Mahindra) ने नई TUV3OO लॉन्च कर दी है।
नई TUV3OO की शुरुआती कीमत 8.38 लाख
रुपये है। TUV3OO फेसलिफ्ट के आगे वाले हिस्से का डिजाइन
नया है। हालांकि कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस में जीप एसयूवी
की तरह ग्लोसी ब्लैक ग्रिल, सिल्वर हाइलाइटर के साथ दी गई है। कार
के बंपर को भी दमदार बनाया गया है। इस में नए क्लीयर लैंस टेललैंप दिए गए हैं।
राइडिंग के लिए इस में पहले जैसे अलॉय व्हील लगे हैं।
TUV300 के नए वर्जन
में रिवर्स पार्किंग कैमरा, जीपीएस के साथ 17.8 सेमी इंफोटेनमेंट
सिस्टम, स्टैटिक बेडिंग हेडलैम्प और माइक्रो-हाइब्रिड
तकनीक दी गई है। इसका नया हेडलैम्प डेटाइम रनिंग लैम्प (DRLs) और
कॉर्बन ब्लैक फिनिश के साथ है। यह इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है।
नई TUV300 में mHAWK100
इंजन लगा है जो 100 bhp की पावर और 240 Nm टॉर्क
देता है। नई Mahindra TUV300 में ग्राहकों को 7 आकर्षक कलर
आप्शन मिलेंगे। इनमें दो नए कलर हाइवे रेड एंड मायस्टिक कॉपर भी शामिल हैं।
कमाई करो कोट