Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Mobile Posted on 2019-05-03 03:29:17
पिछली सेल के मुकाबले इस बार फोन पर 5000 रुपए
ज्यादा का डिस्काउंट
9,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 32,999
रुपये में मिलेगा OnePlus 6T
नई दिल्ली। 4 मई
से अमेजन की समर सेल शुरू होने वाली है ऐसे में यदि आप स्मार्टफोन खरीदने का मन
बना रहे हैं तो आपके लिए मौका अच्छा है। इस सेल में OnePlus 6T पर
कंपनी जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। अमेजन की यह सेल 4 से 7 मई
तक चलेगी, लेकिन अमेजन के फ्राइम कस्टमर्स के लिए
सेल 3 मई से शुरू हो जाएगी। इस समर सेल में
स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप पर भी भारी डिस्काउंट मिलेगा।
9,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 32,999 रुपये
में मिलेगा OnePlus 6T
OnePlus 6T का
8 जीबी रैम और 128GB स्टोरेज
वाला वेरियंट 9,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 32,999
रुपये में मिलेगा। फिलहाल, इस वेरियंट की कीमत 41,999
रुपये है। SBI डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से
खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। 8GB रैम
और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट के अलावा OnePlus 6T के
दो वेरियंट और भी हैं। ये वेरियंट 6GBरैम+128GB स्टोरेज
और 8GB रैम+256GB स्टोरेज
वाले हैं। हालांकि, अभी इन मॉडल्स पर डील प्राइसेज का
खुलासा नहीं किया गया है
पिछली सेल के
मुकाबले कंपनी इस बार इस फोन पर 5000 रुपए ज्यादा का
डिस्काउंट
गौरतलब है कि कुछ समय पहले अमेजन की
फैब फोन्स फेस्ट के दौरान OnePlus 6T का 8 जीबी रैम और 128GB स्टोरेज
वाला वेरियंट 4 हजार रुपए के डिस्काउंट के साथ 37,999 रुपए
में मिल रहा था। तो पिछली सेल के मुकाबले कंपनी इस बार इस फोन पर 5000 रुपए
ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है।
कमाई करो कोट