Category : मनी टिप्स | Sub Category : पैसे चाहिए Posted on 2019-05-02 05:11:33
नई दिल्ली.
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) भारतीय
प्रोडक्ट्स के दम पर ग्लोबल मार्केट में अच्छी धाक जमा रही है। इसका फायदा अमेजन (Amazon) के
ग्लोबल मार्केटप्लेस के सहारे सामान एक्सपोर्ट करने वाले कारोबारियों को भी हो रहा
है। अमेजन भारतीय प्रोडक्ट्स से कमाई की संभावनाओं को भुनाने के लिए अपने ग्लोबल
सेलिंग प्रोग्राम (Global Selling program) के माध्यम से
कारोबारियों को निर्यात का मौका दे रही है। आइए जानते हैं अमेजन के इस प्रोग्राम
के बारे में विस्तार से, जिससे जुड़कर भारतीय विदेश से कमाई कर
सकते हैं…
इन देशों में
बेच सकते हैं प्रोडक्ट
इसके तहत भारतीय कारोबारी अपने
प्रोडक्ट्स को उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, यूके, जर्मनी, स्पेन, इटली, फ्रांस, जापान और ऑस्ट्रेलिया में अपने प्रोडक्ट बेच सकते हैं। अमेजन (Amazon) की बेबसाइट के मुताबिक, वर्ष 2015 में लॉन्च किए
गए इस प्रोग्राम के तहत भारतीय कारोबारी आसानी से अपने प्रोडक्ट ग्लोबल मार्केट
में बेच सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,
वर्ष 2015 में भारत में
कुछ सौ सेलर्स के साथ इस प्रोग्राम की शुरुआत हुई थी और यह आंकड़ा 50,000 एक्सपोर्टर्स के साथ 1 अरब डॉलर के स्तर को पार कर चुका है। कंपनी कारोबारियों को टैक्सेशन, इमेजिंग, कैटालॉगिंग, कम्प्लायंस, लॉजिस्टिक आदि
में भी मदद करती है।
इन 3 स्टेप्स में करें रजिस्ट्रेशन
अगर आप अमेजन के इस प्रोग्राम का फायदा
उठाना चाहते हैं तो आपको इस लिंक-https:services.amazon.inservicesamazon-global-sellingbenefits.html
पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। क्लिक करके आपको आपको यहां पर
रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसमें आपसे मोबाइल नंबर,
प्रोडक्ट डिटेल्स आदि कई जानकारियां देनी होंगी। रजिस्ट्रेशन के 3 स्टेप्स-
1.अपना
ग्लोबल अमेजन अकउंट रजिस्टर कराएं
2.अपने
प्रोडक्ट की डिटेल दें
3.ग्लोबल मार्केट में प्रोडक्ट बेचना शुरू करें
लाखों कस्टमर्स
तक होगी पहुंच
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इससे सेलर्स की लाखों-करोड़ों ग्लोबल कस्टमर्स तक पहुंच सुनिश्चित
होगी। इसके लिए अमेजन ही आपके प्रोडक्ट्स के लिए कस्टमर सर्विस मुहैया कराएगी। इन
आसान स्टेप्स से आप डॉलर, पाउंड और यूरो
में कमाई शुरू कर सकते हैं।
56
फीसदी बढ़े ग्लोबल सेलर्स
अमेजन ने अपने सालाना ‘एक्सपोर्ट डाइजेस्ट’ के दूसरे एडिशन
में कहा कि 2018 में भारत के
ग्लोबल सेलर्स की संख्या में 56 फीसदी की ग्रोथ
दर्ज की गई। कंपनी ने कहा कि अमेजन (Amazon)
के इंटरनेशनल मार्केटप्लेस पर ग्लोबल मार्केट में ऑफर किए जा रहे
भारतीय प्रोडक्ट्स के चयन में 55 फीसदी और सेलर्स
में 71 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई।
इन राज्यों से
उभरे सबसे ज्यादा सेलर्स
अमेजन ने कहा, वार्षिक एक्सपोर्ट डाइजेस्ट इंटरनेशन एक्सपोर्टर्स और विदेश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय कैटेगरीज की मौजूदगी वाले शीर्ष भारतीय राज्यों और शहरों का भी उल्लेख करती है। दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा 2018 में अमेजन पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एक्सपोर्टर्स वाले अग्रणी राज्यों के तौर पर उभरे हैं।
कंपनी ने कहा कि इंटरनेशनल कस्टमर्स की
तरफ से भारत की किताबों, वस्त्रों, ज्वैलरी, किचन और हेल्थ व
पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के लिए खासी डिमांड देखने को मिली है।
कमाई करो कोट