LIC: डेली बचाएं 206 रुपए, बच्चे के लिए तैयार हो जाएगा 27 लाख का फंड

Category : मनी टिप्स | Sub Category : इन्श्योरेंस Posted on 2019-04-30 04:46:41


LIC: डेली बचाएं 206 रुपए, बच्चे के लिए तैयार हो जाएगा 27 लाख का फंड

नई दि‍ल्‍ली. यूं तो माता पिता अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देना चाहते हैं, लेकिन ऐसा आसान नहीं होता है। बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए जहां मोटी फीस देनी पड़ती है, जिसके बाद ही अच्छे भविष्य की गारंटी मिलती है। जीवन बीमा निगम (LIC) ने भी ऐसा ही एक प्लान बनाया है, जो बच्‍चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार कि‍या गया है। हम एलआईसी के न्‍यू चि‍ल्‍ड्रंस मनी बैक प्‍लान 832 (NEW CHILDRENS MONEY BACK PLAN)  की बात कर रहे हैं। अगर आप एलआईसी (LIC) की इस पॉलि‍सी को लेते हैं तो रोजाना सि‍र्फ 206 रुपए की सेविंग कर अपने बच्‍चे के लि‍ए 27 लाख रुपए का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। कैसे ले सकते हैं ये प्‍लान और कि‍तना फायदा मि‍लेगा….

 

कैसे कर सकते हैं निवेश

 न्यूनतम बीमा राशि : 1,00,000 रुपए

अधिकतम बीमा राशि : कोई सीमा नहीं

प्रवेश न्यूनतम आयु : 0 वर्ष

प्रवेश की अधिकतम आयु : 12 वर्ष

मैच्‍योरि‍टी वर्ष  : 25 वर्ष

 

एलआईसी (LIC) के एक अधिकारी ने बताया कि‍ अगर आपके बच्‍चे की उम्र 5 साल है और आप उसके लि‍ए यह प्‍लान लेते हैं तो आपको 20 साल बाद यानी जब आपका बच्‍चा 25 साल का होगा तब यह पॉलि‍सी मैच्‍योर होगी। ऐसे में अगर आप सम एश्योर्ड 14,00,000 रुपए की पॉलि‍सी लेते हैं तो आपको लगभग मैच्‍योरि‍टी पर 26,74,000 रुपए मि‍लेंगे।

 

पहले साल कि‍तना देना होगा प्रीमि‍यम 

 

 वार्षि‍क    : 77334 रुपए

अर्ध वार्षि‍क :  39086 रुपए

त्रैमासि‍क   : 19750 रुपए

मंथली     :  6584 रुपए

रोजाना    :  210 रुपए

 

पहले साल के बाद घटता है टैक्‍स तो सस्‍ता हो जाता है प्रीमि‍यम

वार्षि‍क      : 75670 रुपए

अर्ध वार्षि‍क  : 38244 रुपए

त्रैमासि‍क    : 19326 रुपए

मंथली      :  6442 रुपए

रोजाना     :  206 रुपए

 

कब-कब मि‍लेगा मनी बैक का फायदा

 

18वें साल  : 2,80,000 रुपए

20वें साल  : 2,80,000 रुपए

22वें साल  : 2,80,000 रुपए

 

मैच्‍योरि‍टी पर क्‍या मि‍लेगा

बोनस : 11,76,000 रुपए 

फाइनल एडि‍शनल बोनस : 98,000

40% सम अस्‍योर्ड : 5,60,000

कुल रकम : 18,34,000

 

नोट : 8,40,000 रुपए आपको मनी बैक के जरि‍ए वापस मि‍ल चुके होंगे। ऐसे में आपको कुल 26,74,000 रुपए मि‍लेंगे।

Leave a Comment: