हरे रंग की होगी Electric Vehicles की नंबर प्लेट, सरकार का आदेश

Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Auto Posted on 2019-04-29 15:16:49


हरे रंग की होगी Electric Vehicles की नंबर प्लेट, सरकार का आदेश

नई दिल्‍ली: इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric vehicle) की अलग पहचान के लिए देश के सभी राज्यों को पत्र लिखकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने निर्देश जारी है। इसमें कहा गया कि राज्यों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric vehicle) के तौर पर रजिस्टर होने वाले वाहनों की रजिस्ट्रेशन प्लेट (Registration plate) हरे ब्लैकग्राउंट (Green Background) वाली होनी चाहिए, जिसमें नंबर व्हाइट कलर में लिखे होने चाहिए। सरकार के पत्र के मुताबिक प्राइवेट कॉमर्शियल व्हीकल (Private commercial vehicle) की रजिस्ट्रेशन प्लेट का बैकग्राउंट ग्रीन कलर (Background green color) की होनी चाहिए। जबकि नबंर पीले कलर में दर्ज करने का निर्देश दिया है। जानकारी दें नीति आयोग ने केंद्र सरकार के लिए इस तरह का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें केंद्र के सात मंत्रालय पावर, रोड, हैवी इंडस्ट्रीज की मदद ली गई है।


बता दें कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric vehicle) की खरीदारों को पार्किंग और टोल में डिस्काउंट (Discount) देना चाहती हैं। इसके लिए कार की अलग पहचान के लिए सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल (Government Electric vehicle) की अलग से पहचान करना चाहती है, जिसे पार्किंग और टोल (Parking and toll) में आसानी से फायादा पहुंचाया जा सके।

 

इतने तरह के है फिलहाल नंबर प्‍लेट

आपको इस बात से अवगत करा दें कि भारत में मौजूदा वक्त में चार तरह की नंबर प्लेट है। पर्सनल व्हीकल (Personal vehicle) के लिए व्हाइट बैकग्राउंड के साथ ब्लैक नंबर और लेटर, कॉमर्शियल व्हीकल (Commercial vehicle) के लिए येलो बैकग्राउंड (Yellow background) के साथ ब्लैक ब्लैक लेटर, सेल्फ ड्राइवेन रेंटल व्हीकल के लिए ब्लैक बैकग्राउंट (Black background) के साथ व्हाइट लेटर, हाई कमीशन के व्हीकल के लिए ब्लू बैकग्राउंड के साथ व्हाइट लेटर दर्ज करा सकते हैं। वहीं इसके अलावा रक्षा मंत्रालय की तरफ से मिलिट्री व्हीकल (Military vehicle) के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग तरह के नंबर जारी किए जाते हैं। साथ ही राष्ट्रपति और गवर्नर (President and Governor) के व्हीकल के लिए रेड बैकग्राउड रजिस्ट्रेशन प्लेट (Red background registration plate) के साथ राष्ट्रीय प्रतीक का चिंह लगाया जाता है।

Leave a Comment: