Bill Gates: बिल गेट्स के 10 मंत्र, आपकी सफलता को बना सकते हैं आसान

Category : सक्सेस स्टोरीज | Sub Category : celebrity Posted on 2019-04-28 13:00:58


Bill Gates: बिल गेट्स के 10 मंत्र, आपकी सफलता को बना सकते हैं आसान


नई दिल्ली. Bill Gates Tips to Become Successful and Wealthy: लाइफ में सफल और अमीर बनने के इच्छुक लोगों के लिए बिल गेट्स (Bill Gates) लंबे समय से आदर्श रहे हैं। ऐसे में दुनिया के दूसरे बड़े अमीर आदमी बिल गेट्स (Bill Gatesकी सफलता के मंत्र लाइफ में आगे बढ़ने के इच्छुक लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ये ऐसे मंत्र हैं जिन्हें कोई भी स्कूल, कॉलेज, प्रोफेशनल कॉलेज नहीं बता पाएगा। बिल गेट्स (Bill Gatesसे सीखें सफल बिजनेसमैन बनने के ये 10 मंत्र...

 

 

1.  कोई काम कभी कल के भरोसे मत छोड़ो। संभव हो तो उसे उसी वक्‍त पूरा करो।

2.  हमेशा एक्‍ट‍िव रहो। बिजनेस में कामयाबी की ये सबसे बड़ी वजह है।

3.  सफलता के लिए अवसरों को पहचानना जरूरी है। कोई काम छोटा या खराब नहीं होता है।

4.  निडर बनो और अपने आसपास हमेशा अच्‍छे लोगों को रखें जो सकारात्मक हों।

5.  कई बार जीवन में रिस्‍क लेना पड़ता है। खुद पर भरोसा रखें और अपने विजन पर भी।

6. सफलता मिलने के बाद खुशियाँ मनाना तो ठीक है, परन्तु गलतियों से सीखना और भी महत्वपूर्ण है।

7.      कभी खुद की तुलना दुसरों से मत करो, अगर आप ऐसा कर रहे हो तो आप खुद का अपमान कर रहे हैं।

8.   सीखने का सबसे बड़ा स्रोत आपके सबसे असंतुष्ट ग्राहक होते हैं।

9.   बड़ी सफलता के लिए बड़े जोखिम लेने ही पड़ते हैं।

10.  हमें हमेशा ऐसे लोगों की ज़रूरत होती है, जो हमें फीडबैक देइससे हम निखरते हैं।

Today Special
    कमाई करो कोट कमाई करो कोट
Leave a Comment: